फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Arogya Setu app becomes weapon in battle with Corona, 85 thousand downloaded

कोरोना से लड़ाई में आरोग्य सेतु ऐप बना हथियार, 85 हजार ने किया डाउनलोड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Arogya Setu app becomes weapon in battle with Corona, 85 thousand downloaded
आरोग्य सेतु एप - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- जीडीए ने अभियान चलाकर डाउनलोड करवाया आरोग्य सेतु एप, शासन को भेजा जाएगा विस्तृत रिकॉर्ड - आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाने में ट्विटर, 167 आरडब्लूए और एओए की ली गई मदद माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना वायरस के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की मुहिम जारी है। कोरोना की रोकथाम में सहायक भारत सरकार के आरोग्य सेतु एप की प्रचार प्रसार के साथ उसे डाउनलोड करवाने में जीडीए कई विभागों से आगे निकल गया। जीडीए ने अब तक शहर की विभिन्न सोसायटी और क्षेत्रों में रहने वाले 85 हजार से अधिक लोगों को प्रोत्साहित कर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया है। इसके लिए प्राधिकरण ने विकास अपने विकास क्षेत्र में आने वाले 167 आरडब्लूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करवाने में मदद ली है। साथ ही जीडीए की ओर से ट्विटर सहित विभिन्न सोशल नेटवर्किंग माध्यमों का सहारा भी लिया जा रहा है। जीडीए ने विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी लोगों को आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है। जीडीए की विभिन्न सोशल मीडिया नेटवर्क के जारी इस मुहिम को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने वालों का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंच गया है। जीडीए अधिकारियों को जून माह के अंत तक आंकड़ा एक लाख को पार करने की पूरी संभावना है। वहीं जीडीए की ओर से विभिन्न सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से मिल रही लोगों की विभिन्न शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है।जीडीए को लॉकडाउन के दौरान तमाम शिकायतें ऑनलाइन माध्यमों से मिली हैंl बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट, सैनिटाइजेशन अन्य शिकायतों का निश्चित समयसीमा के अंदर समाधान सुनिश्चित करवाया जा रहा है। ऑनलाइन आ रही विभिन्न शिकायतों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खुद जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा और जीडीए सचिव संतोष कुमार राय आने वाली शिकायतों और लॉकडाउन के दौरान चल रहे विभिन्न कार्यों पर निगरानी रख रहे हैं। विभिन्न कार्यों को अंजाम देने के साथ शिकायतों के निस्तारण के लिए जीडीए ने 16 टीमों का गठन किया है। सभी टीमें आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही कर उनका निस्तारण करा रही हैं। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि आरोग्य सेतु एप की उपयोगिता की जानकारी देने के साथ उसे डाउनलोड करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का क्रम जारी है। इस अभियान में आरडब्लूए और एओए की मदद भी ली जा रही है। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed