{"_id":"676713d17df8cb276c0a7155","slug":"allotment-letter-not-given-even-after-payment-clerk-suspended-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-536594-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भुगतान के बाद भी नहीं दिया आवंटन पत्र, लिपिक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भुगतान के बाद भी नहीं दिया आवंटन पत्र, लिपिक निलंबित
विज्ञापन
गाजियाबाद। पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत दो महीने पहले इंद्रप्रस्थ योजना में फ्लैट लेने के बाद टोकन मनी जमा करने के बावजूद आवंटन पत्र देने में देरी करने की शिकायत पर जीडीए वीसी अतुल वत्स ने संबंधित लिपिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शिकायतकर्ता कुलदीप तिवारी ने बताया कि चार अक्तूबर को पहले आओ पहले, पाओ स्कीम के तहत जीडीए की इंद्रप्रस्थ योजना में फ्लैट नंबर जी-302,303 बुक कराया और 4,02,000 रुपये टोकन मनी के रूप में जमा किया।
इसके साथ ही ईएमआई भी शुरू हो गई। लेकिन दो महीना बीतने के बाद भी अलॉटमेंट लेटर नहीं मिला है। शनिवार को जीडीए वीसी ने संबंधित पटल के लिपिक विनोद मिश्रा को तलब किया और स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वीसी ने संपत्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जीडीए में आने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, जो संपत्ति खरीद रहे हैं उन्हें मौके पर आवंटन पत्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का निदान कराएं।