फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Akshaya Tritiya turnover of 55 million

अक्षय तृतीया पर हुआ 55 करोड़ का कारोबार

Tue, 10 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 10 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya turnover of 55 million
व्‍यापार - फोटो : अमर उजाला
अक्षय तृतीया पर गाजियाबाद में करीब 55 करोड़ का कारोबार हुआ। सुबह से ही ज्वैलरी, बाइक, कार शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही बाजार खुल गए थे। लोगों ने फ्लैटों की बुकिंग भी की।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर अबूझ साये की तैयारियां पहले से ही थीं। लोगों ने पहले से ही बुकिंग कराकर सोमवार को इसकी डिलीवरी ली। सुबह से ही ज्वैलरी शोरूम्स पर लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने ज्वैलरी के साथ सोने और चांदी के सिक्के खरीदे।
विज्ञापन


वीवीआईपी ज्वैलर्स एसोसिएशन के संयोजक अशोक आनंद ने बताया कि आम शादी के सायों की तुलना में कई गुना कारोबार सोमवार को हुआ। हालांकि उन्होंने महंगाई बढ़ने से कारोबार में कमी आने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कारोबार काफी कम रहा। करीब दो से तीन करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक-कार शोरूम पर हुई डिलीवरी
हॉट सिटी के शोरूम्स से करीब 150 कार और 300 से ज्यादा बाइक की डिलीवरी सोमवार को हुई। मारुति शोरूम के जीएम संजय त्यागी ने बताया कि करीब एक माह पहले से ही अक्षय तृतीया के लिए बुकिंग आई हुई थी। डिलीवरी लेने सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। उनके शोरूम से करीब 50 गाड़ियों की डिलीवरी की गई। सैकड़ों लोगों ने बाइक भी ली।

बैंक्वेट हॉल और पार्क रहे फुल
हॉट सिटी में अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर 150 से ज्यादा जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। बैंक्वेट हॉल और धर्मशालाओं के साथ कालोनी के हर पार्क और मैदान पर शादी के टैंट लगे थे। इसके चलते शाम को लिंक रोड, जीटी रोड और वजीराबाद रोड पर वाहन जाम से जूझते दिखे।
अन्य सामानों की भी हुई खरीदारी
अक्षय तृतीया पर वाहन, ज्वैलरी के साथ ही लोगों ने एसी, फ्रीज, कूलर आदि की भी खरीदारी की। दुकानों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। कुछ लोगों ने तो पहले से ही बुकिंग कराई हुई थी, जिनकी डिलीवरी सोमवार को की गई। साथ ही घरों की बुकिंग भी कराई गई।


शहर में हुईं 400 से अधिक शादियां
अक्षय तृतीया पर अबुझ साये की वजह से शादियों की धूम रही। हालांकि इस बार अक्षय तृतीया पर शुद्ध साया न होने की भी कुछ पंडितों ने कही थी उसके बावजूद शहर में शादियों की धूम रही। गाजियाबाद बैंक्वेट हाल एवं फार्म हाउस एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल चड्ढा ने बताया कि सोमवार को सभी बैंक्वेट हॉल बुक थे। इसकी वजह से शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति रही।


अक्षय तृतीया पर मंदिरों में हुआ दान-पुण्य
अक्षय तृतीया के अवसर पर मंदिरों में दान-पुण्य करने वालों की भीड़ रही। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर जो काम किया जाता है वह अक्षय हो जाता है। इस दिन खरीददारी से भी ज्यादा पुण्य दान करने से मिलता है। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि इस दिन दान करने वाले अक्षय पुण्य के भागी बनते हैं। अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में जगह-जगह मीठे पानी का प्याऊ भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed