{"_id":"5e9c23c78ebc3e6fc8493066","slug":"after-26-days-gda-ots-and-single-window-will-be-online-work163","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिन बाद खुलेगा जीडीए, ओटीएस व सिंगल विंडो के होंगे ऑनलाइन काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिन बाद खुलेगा जीडीए, ओटीएस व सिंगल विंडो के होंगे ऑनलाइन काम
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय की फाइल फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
सबहेड: जीडीए में पब्लिक डीलिंग रहेगी बंद, केवल ऑनलाइन होंगे काम - विभिन्न पटल पर जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जाएगा, ओटीएस योजना के शुरू होंगे आवेदन - ए और बी ग्रेड में आने वाले अधिकारियों की उपस्थिति होगी अनिवार्य माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए में लॉकडाउन के 26 दिन बाद सोमवार से काम शुरू होगा। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद प्राधिकरण में केवल सिंगल विंडो सिस्टम से जुडे़ ऑनलाइन काम ही होंगे। प्राधिकरण में पब्लिक डीलिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। कार्यालय खुलने से प्राधिकरण से अर्से से रुके पडे़ जरूरी कार्यों में रफ्तार आएगी। इस दौरान विभिन्न पटल केवल जरूरी कर्मचारियों को ही बुलाया जाएगा। उनकी संख्या 35 से 40 फीसदी के बीच में रह सकती है। दूसरी ओर ए और बी श्रेणी में आने वाले जीडीए के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से आना होगा। लॉकडाउन के बाद विभिन्न क्षेत्रों में जारी सैनिटाइजेशन अभियान, सामुदायिक रसोई के संचालन और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए प्राधिकरण के करीब 100 कर्मचारी और अधिकारी पहले से ही निरंतर काम कर रहे हैं। लेकिन कोरोना के चलते उनका अधिकांश समय जिला प्रशासन की सहभागिता से चल रहे कार्यों में ही बीतता है। अब केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार की गाइडलाइन जारी होने के बाद महानगर के सरकारी दफ्तरों के साथ जीडीए में काम शुरू हो जाएगा। मुख्य रूप से सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे --- एकमुश्त समाधान योजना के शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन बकाएदारों को राहत देने वाली और जीडीए सहित प्रदेश के प्राधिकरणों की माली हालत में सुधार के लिए लाई गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में सोमवार से फिर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। अभी लॉकडाउन से पहले ओटीएस योजना में ऑफलाइन करीब 65 और ऑनलाइन करीब 145 आवेदन हुए हैं। लॉकडाउन के कारण जाया हुए समय के चलते योजना में आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है। --- कोट.. शासन के दिशानिर्देशों के तहत सोमवार से प्राधिकरण में विधिवत काम शुरू होगा। सोमवार से प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों की पटल पर जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जाएगा। सिंगल विंडो सिस्टम सहित ओटीएस योजना में ऑॅनलाइन आवेदन शुरू होंगे। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।