{"_id":"69ab38d6f56231d58c0bbd7c","slug":"advocates-created-ruckus-at-the-police-station-to-get-the-case-registered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108774-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: केस दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं ने थाने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: केस दर्ज कराने के लिए अधिवक्ताओं ने थाने पर किया हंगामा
विज्ञापन
मोदीनगर। तीन दिन पूर्व अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को वकीलों ने मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकरियों ने आक्रोशित अधिवक्ताओं को निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। आरोप है कि कार-बाइक आपस में टच हो गई थी और फिर मारपीट की गई।
नगर की कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अतुल कुमार के साथ शुक्रवार को कई अधिवक्ता एकत्रित होकर मोदीनगर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि मारपीट का केस दर्ज किया जाए, लेकिन अधिकारियों ने ठोस आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया तो एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बताया कि तीन दिन पूर्व अतुल कुमार बाइक से अपने मित्र विपिन के साथ जा रहे थे। जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित हरमुखपुरी कॉलोनी के समीप पहुंचे तो एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी कार सवारों ने अधिवक्ता और उनके मित्र को मारपीट की। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ही थाने आना पड़ा।