फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Action against dairy operators discharging dung into drains.

Ghaziabad News: नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Action against dairy operators discharging dung into drains.

विज्ञापन
लोनी। नगर पालिका की टीम ने बृहस्पतिवार को राम पार्क कॉलोनी में नालों में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की है। एक डेयरी को सील कर दिया गया है, जबकि चार अन्य संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को दो दिन के भीतर आवासीय कॉलोनी से डेयरी हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी पुलिस बल के साथ राम पार्क कॉलोनी पहुंचे। टीम ने यहां बिना अनुमति संचालित की जा रही पांच डेयरियों की जांच की। अधिकारियों ने डेयरी संचालकों से गोबर के निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ संचालक गोबर को नालियों में बहा रहे थे। इससे नालियां जाम हो रही थीं और गंदगी फैल रही थी। अनियमितता मिलने पर नगर पालिका ने एक डेयरी को तत्काल सील कर दिया। चार संचालकों को दो दिन में डेयरी हटाने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

शहरभर में चलेगा अभियान
अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में डेयरी नहीं हटाने पर बिजली कनेक्शन काटने के साथ सबमर्सिबल भी उखाड़ दिए जाएंगे। त्रिपाठी ने बताया कि शहरभर में डेयरियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। नालों में गोबर और पॉलिथीन बहाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed