फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accused of beating and throwing daughter-in-law out of the house

Ghaziabad News: पुत्रवधु पर मारपीट करने व घर से निकालने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Accused of beating and throwing daughter-in-law out of the house
गाजियाबाद। अवंतिका क्षेत्र में पुत्रवधु पर सास व ससुर से मारपीट करने व जबरन घर से निकाल देने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत दो माह पहले कविनगर थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की। कार्रवाई न होने पर न्यायालय में गुहार लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में कोेर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


घटना कविनगर थाना क्षेत्र के अवंतिका इलाके की है। शिकायतकर्ता राधा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे सचिन अग्रवाल का विवाह दिसंबर 2021 में साक्षी अग्रवाल से हुआ था। शादी के एक साल बाद तक साक्षी का व्यवहार परिवार में सभी के साथ ठीक रहा। इसके बाद उसने घर के सभी लोगों का काम करना बंद कर दिया। अब स्थिति यह है कि साक्षी अपने बेटे का ख्याल तक नहीं रखती है। आए दिन घर में गाली गलौज और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। बताया कि 24 मार्च को साक्षी गाली गलौज करते हुए सभी आभूषण व कीमती सामान लेकर दिल्ली स्थित अपने मायके चली गई और सामान वहीं छोड़कर चली आई। सचिन ने अपनी पत्नी साक्षी को काफी समझाने का प्रयास किया। 10 अप्रैल को साक्षी बिना बताए अपने मायके चली गई। वापस आने के बाद पति के साथ गाली गलौज करने लगी। 19 अप्रैल को साक्षी ने घर में काफी झगड़ा किया। इसके बाद मुझे व अपने ससुर देवेंद्र कुमार को घर से जबरन बाहर निकालने लगी। मामले की शिकायत डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस आयुक्त के यहां शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, फिर भी कुछ नहीं हुआ। साक्षी आए दिन क्लेश करती रही। थक हारकर न्यायालय में गुहार लगाने पर कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed