फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Accusation of demanding dowry, forcing an abortion, and attempted rape against a married woman.

Ghaziabad News: विवाहिता से दहेज की मांग, गर्भपात कराने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accusation of demanding dowry, forcing an abortion, and attempted rape against a married woman.
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म के प्रयास और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में पति समेत ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मूल रूप से मेरठ के किठौर निवासी और वर्तमान में क्रॉसिंग रिपब्लिक में रहने वाली महिला की शादी 7 दिसंबर 2025 को मसूरी निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में पीड़िता के परिजनों ने हैसियत से अधिक खर्च किया, इसके बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त 20 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग करने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। पति पर इच्छा के विरुद्ध अप्राकृतिक संबंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी 2026 की रात पीड़िता के जेठ पर कमरे में घुसकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप है। घटना की जानकारी पति को देने पर उसने भी विरोध नहीं किया और दहेज की मांग पूरी न होने तक ऐसी घटनाएं दोहराने की धमकी दी।
महिला का कहना है कि मार्च में पति और ससुरालियों ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इसके बाद कई बार मारपीट की गई और जबरन दवाई व इंजेक्शन देकर गर्भपात भी करा दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 13 जुलाई को केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed