{"_id":"65b19220e49a2d6ff206e778","slug":"a-young-man-who-went-to-the-terrace-to-collect-dry-clothes-fell-from-the-third-floor-died-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-5953-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सूखे कपड़े लेने छत पर गया युवक तीसरी मंजिल से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सूखे कपड़े लेने छत पर गया युवक तीसरी मंजिल से गिरा, मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। महाराजपुर में मंगलवार देर रात 30 वर्षीय शैलेंद्र यादव अचानक तीसरी मंजिल से सड़क पर गिर गए। तारों के बीच फंसने के बाद सड़क पर गिरते ही वह बुरी तरह घायल हो गए। मकान मालिक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। लिंकरोड पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की।
पुलिस ने बताया कि महाराजपुर में चरण सिंह के मकान में ग्राम बमनपुरा पोस्ट तेहरी चेवाता जिला आजमगढ़ निवासी शैलेंद्र यादव रहते थे। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे वह छत पर सूख रहे कपड़े उतारने के लिए गए थे। तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों से नीचे सीधे बिजली के खंभे में फंस गए। इसके बाद अचानक नीचे गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और मकान मालिक मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत एबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।
-