{"_id":"6ab982f2274d42243a010ead","slug":"a-thousand-promises-made-for-rajnagar-extension-but-no-work-done-ghaziabad-news-c-30-gbd1037-987723-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में वादे हजार पर नहीं हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन में वादे हजार पर नहीं हुआ काम
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन के लिए योजनाएं तो बहुत बनीं, लेकिन आज तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इससे निवासी नाराज हैं। खराब सड़क के कारण आवागमन में दिक्कत से लेकर सिटी बस आदि की सुविधा न होने से लोगों में रोष है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने समाधान दिवस सहित जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की है।
स्टार रामेश्वरम सोसायटी के निवासी ललित गुप्ता का कहना है कि उन्हें यहां रहते 10 साल से अधिक का समय हो गया, लेकिन आज तक यहां प्रस्तावित पोस्ट ऑफिस नहीं बना। हिंडन मेट्रो, गुलधर मेट्रो और मोहननगर मेट्रो पकड़ने के लिए कोई सिटी बस नहीं है। शेयरिंग ऑटो की भी यहां सुविधा नहीं है। इससे अपने वाहन या रिजर्व करके वाहन से ही जाना पड़ता है। यहां स्वास्थ्य केंद्र बनना था, वह भी आज तक नहीं बना। जिससे लोगों को छोटी-मोटी बीमारी के लिए भी निजी अस्पताल जाकर महंगी फीस देनी पड़ती है।
स्टार रामेश्वरम से सिहानी रोड का केवल 70 मीटर का पैदल रास्ता डेढ़ साल बाद भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है। जिससे लोगों को बेहद दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर अभी तक न कोई रेड लाइट है, न कोई स्पीड ब्रेकर और न ही सड़क पार करने के लिए जेब्रा लाइन है, इसलिए आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। दो लोगों की जनहानि भी हो चुकी है।
विज्ञापन
गुलमोहर गॉर्डन निवासी अभिषेक पांडेय का कहना है कि यहां सड़कों का बुरा हाल है। टाउनशिप बनने के बाद यहां कोई योजना परवान नहीं चढ़ी। फॉर्च्यूनर रेजीडेंसी के निवासी मनोज मलिक का कहना है कि यहां नालों की सफाई नहीं होती। सड़क के हर तरफ गंदगी का आलम है। सड़क की मरम्मत नहीं है। पेड़ों की देखरेख नहीं होती। डिवाइडर अस्त-व्यस्त पड़े हैं। सड़कों पर अतिक्रमण और अतिक्रमण से जाम की समस्या यहां आम है। कई बार शिकायत के बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़क पर कैमरे लगाने का वादा किया गया, लेकिन आज तक कैमरे नहीं लगे। फ्रेंस अध्यक्ष सचिन त्यागी का कहना है कि सभी योजनाओं को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। निवासियों ने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल और समाधान दिवस में भी की है।