फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A powerful explosion in a house caused the roof and walls to collapse, leaving two seriously injured.

Ghaziabad News: मकान में जोरदार धमाका होने से छत और दीवार ढही, दो गंभीर घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
A powerful explosion in a house caused the roof and walls to collapse, leaving two seriously injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। क्षेत्र के गांव खेड़ा में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मकान के एक कमरे में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। धमाके से कमरे की छत का एक हिस्सा और दीवार ढह गई। हादसे में कमरे में सो रहा एक व्यक्ति झुलस गया और एक मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में पुलिस, फोरेंसिक और आईबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मकान में मौजूद सभी किरायेदारों के कमरों को सील कर दिया है। शुरुआत में पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से बचती रही, लेकिन देर शाम गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण धमाका होना बताया।
पुलिस के अनुसार गांव खेड़ा में जयप्रकाश तोमर का मकान है। इस मकान में बने छह कमरों में किरायेदार रहते हैं, जिसमें एक कमरे में रामकिशोर शर्मा किराये पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह अचानक हुए तेज धमाके के कारण रामकिशोर शर्मा के कमरे की छत और दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। तेज धमाके की वजह से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे में कमरे में सो रहे रामकिशोर शर्मा झुलस गए और कमरे के बाहर मौजूद मदन गोस्वामी मलबे में दबकर घायल हो गए। धमाके की सूचना मिलने पर सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह भारी पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पुलिस ने घायलों से भी घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इस मकान में दोनों घायलों के अलावा बिहार के जिला रोहतास निवासी मुजाहिद, बिहार के सिराथूगढ़ निवासी साजन और पिथौरागढ़ निवासी विरेंद्र गोस्वामी भी रहते थे। सभी लोग आसपास की फैक्टरियों में काम करते हैं। आसपास के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मुजाहिद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद शाम को उसे छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस ने किरायेदाराें के कमरों को फिलहाल सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विस्फोट की घटना को पूरी गंभीरता से लिया गया और जांच की गई। जांच और तथ्यों के आधार पर हादसा खाना बनाने के गैस सिलिंडर में रिसाव के कारण हुआ है। किसी प्रकार के रसायन या अन्य किसी और माध्यम से विस्फोट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed