फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A panel of three doctors did the post-mortem of the girl again

Ghaziabad News: तीन डाक्टरों के पैनल ने किया बच्ची का दोबारा पोस्टमार्टम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
A panel of three doctors did the post-mortem of the girl again
गाजियाबाद। तीन डाॅक्टरों के पैनल ने रविवार को 90 मिनट तक बच्ची का पोस्टमार्टम किया। शव पुराना होने की वजह से कारण स्पष्ट नहीं होने पर रिपोर्ट की स्लाइड बनाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजी गई है। पैनल में फोरेंसिक एक्सपर्ट विशन, डाक्टर सिद्धार्थ व एक महिला डॉक्टर शामिल रहीं।
विज्ञापन

एक महीने पहले 15 जुलाई को नंदग्राम के हरबंश नगर से मेरठ में मामा की बरात में शामिल होने गई बच्ची का शव दूसरे दिन शादी समारोह से करीब दो किलोमीटर दूर चाकू से गुदा हुआ मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। मेरठ में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी। मेरठ डीएम ने दोबारा पीएम कराने की बात मान ली थी लेकिन परिजनों में गाजियाबाद में पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। हत्या की घटना को लेकर कई दिनों तक नंदग्राम में कैंडल मार्च मार्च भी निकाला गया था। शनिवार को परिजनों ने मोर्चरी पर प्रदर्शन भी किया था। रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का दोबारा पोस्टमार्टम किया लेकिन कारण स्पष्ट नहीं किया गया। सीएमओ अखिलेश मोहन का कहना है कि स्लाइड की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed