फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कार से कुचलकर दो युवकों की मौत

कार से कुचलकर दो युवकों की मौत

Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कार से कुचलकर दो युवकों की मौत
कार से कुचलकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन

लोनी। मंडोला विहार में शनिवार शाम तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है।

मंडोला विहार में शाम करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार ंकार ने सामने से एक बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। बाइक सवार दूर जाकर गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों को एकत्र होता देखकर चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना ट्रॉनिका सिटी एसएचओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान हो गई है। एक युवक की जेब से मिली डायरी में उनके कंपनी का नंबर था। फोन करने पर पता किया तो उनकी पहचान मानस (23) निवासी बनारस और उड़ीसा निवासी राजकुमार (24) के रूप में हुई। यह दोनों विशाखापटनम की नवयुगा कंपनी में काम करते है। दोनों पचायरा गांव में टॉवर लगाने आए थे। दोनों वहां से लोनी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed