फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जोश-जज्बे से 244 युवाओं ने पार किया पहला पड़ाव

जोश-जज्बे से 244 युवाओं ने पार किया पहला पड़ाव

Wed, 02 May 2018 05:32 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
जोश-जज्बे से 244 युवाओं ने पार किया पहला पड़ाव
जोश-जज्बे से 244 युवाओं ने पार किया पहला पग
विज्ञापन


गाजियाबाद। देश सेवा का जज्बा लिए रामपुर जिले के युवा सेना भर्ती के पहले दिन कमला नेहरू नगर स्थित मैदान में जमकर दौड़े। हालांकि निर्धारित अवधि के बीच 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर सेना में शामिल होने का पहला पग सिर्फ 244 युवा ही पार कर पाए, जिन्हें अब मेडिकल परीक्षण के बाद लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। भर्ती के पहले दिन तमाम तस्वीरें देखने को मिलीं। कुछ युवा चंद सेकेंडों के अंतर से दौड़ पूरी करने से चुके तो रस्सा फांद कर कर्नल साहब के चरण में जा गिरे तो कुछ थके हारे और मायूस होकर वापस लौट गए।
पहले दिन मंगलवार को रामपुर जनपद के 4593 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2540 अभ्यर्थी ही मैदान में पहुंचे। रात दो बजे से ही दौड़ में शामिल होने वाले युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। इसके बाद जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखी तो सेना अधिकारियों की निगरानी में दौड़ शुरू हो गई। करीब आठ से नौ राउंड में युवाओं को दौड़ने का अवसर दिया गया। प्र्रत्येक राउंड में 200 से 250 युवाओं को शामिल कर दौड़ने का अवसर दिया गया। सेना के नियमों के मुताबिक कागजात सत्यापन और लंबाई मापने के बाद 2417 अभ्यर्थियों को ही 1600 मीटर दौड़ के लिए बुलाया गया। इसमें से 244 अभ्यर्थी ही दौड़ को तय समय के अंदर पूरा कर सके हैं। उधर, भर्ती में अयोग्य हुए अभ्यर्थियों का रेला जब ग्राउंड के बाहर निकला तो कुछ देर के लिए जाम लग गया। बाद में पुलिस ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन


आज शामली जिले की भर्ती
गाजियाबाद में सेना भर्ती कार्यालय मेरठ कैंट की ओर से भर्ती प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी। प्रत्येक दिन अलग-अलग जनपदों के युवाओं को बुलाया गया है। अब बुधवार को शामली जनपद के युवाओं की भर्ती होगी, जिसमें 5137 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मानकों पूरा करने के बाद ही दौड़ने की अनुमति
सेना के नियमों के मुताबिक ग्राउंड ड्यूटी के लिए 170 सेंटीमीटर, तकनीकी और क्लर्क ग्र्रेड के लिए 162 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए। इस दौरान लंबाई मापी गई तो काफी अभ्यर्थी बाहर हो गए। मैदान के अंदर 2540 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इन सभी अभ्यर्थियों का पहले शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया फिर आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन फार्म के बार कोड की जांच की गई। वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थियों को 200-250 के ग्रुप में दौड़ कराई गई। पहले ग्राउंड ड्यूटी स्टॉफ की भर्ती हुई, फिर तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन पदों के लिए अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए मैदान बुलाया गया। भर्ती के डायरेक्टर कर्नल रजनीश मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों से 400-400 मीटर के चार राउंड लगवाए गए। 1600 मीटर दौड़ 5:30 मिनट में पूरा करने वाले अभ्यर्थी को अति उत्तम श्रेणी दी जाती है। वहीं, 5:40 मिनट में दौड़ पूरी करने को उत्तम श्रेणी में रखा जाता है। उसके बाद अगर कोई दौड़ पूरी करता है तो उसे बाहर किया जा रहा है। दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों का जिगजैग, 9 फीट लंबे गड्ढे और 10 बीम लगवाए जाते हैं।

पांच फार्म मिले फर्जी
भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन बार कोड की वजह से पांच फार्म फर्जी निकले हैं। इन फार्म में या तो आधार कार्ड में गड़बड़ी मिली या फार्म ही वेबसाइट से डाउनलोड नहीं किया गया था।

फलों के रेट बढ़ाए
सेना भर्ती में आए युवाओं का फल विक्रेता जमकर फायदा उठा रहे हैं। कमला नेहरू नगर मैदान में ठेलियों में बेचे जाने वाले फलों के रेट में इजाफा गया है। केला 70 से 80 रुपये दर्जन बिक रहा है, जबकि खरबूजा, तरबूजा व अन्य फलों के दाम भी बढ़ गए हैं।

पुलिस की चाक -चौबंद व्यवस्था
अगले 10 दिनों तक रामपुर, शामली, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और गाजियाबाद से करीब 31266 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया में व्यवस्था संभालने के लिए एक अपर पुलिस अधीक्षक समेत 494 अधिकारी व कांस्टेबल को लगाया गया है। कमला नेहरू नगर को बेरिकेड करके पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।


इन पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया
सिपाही, जीडी, क्लर्क, तकनीकी विंग, नर्सिंग असिस्टेंट और विभिन्न ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती की जा रही है। दूसरी ओर रोडवेज ने भी अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed