{"_id":"6aed39592932c07a170372ca","slug":"major-fire-breaks-out-in-three-shanties-in-indirapuram-ghaziabad-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में देर रात हादसा: इंदिरापुरम में तीन झुग्गियों में लगी भीषण आग, उठी लपटें: जाम में फंसे दमकल कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में देर रात हादसा: इंदिरापुरम में तीन झुग्गियों में लगी भीषण आग, उठी लपटें: जाम में फंसे दमकल कर्मी
Fri, 06 Nov 2026 07:51 AM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:51 AM IST
सार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित न्यायखंड-3 में बृहस्पतिवार देर रात झुग्गियों में आग लगी, जिससे तीन झुग्गियां और उनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। त्योहारों के चलते दमकल वाहन जाम में फंस गए, जिसके बाद अतिरिक्त एफक्यूआरवी भेजी गई।
विज्ञापन
दिरापुरम में तीन झुग्गियों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरापुरम के न्यायखंड-3 में बृहस्पतिवार देर रात झुग्गियों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर तीन झुग्गियां और उनमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के समय झुग्गियों में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार, पांच नवंबर की रात वैशाली अग्निशमन केंद्र को इंदिरापुरम में एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दो फायर टैंकर लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
हालांकि, त्योहारों के चलते बाजार में अत्यधिक जाम होने के कारण दमकल वाहनों को रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस पर वैशाली अग्निशमन केंद्र से एक अतिरिक्त एफक्यूआरवी (फायर क्विक रिस्पांस व्हीकल) भी रवाना की गई। कंट्रोल रूम को भी जाम की स्थिति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
सीएफओ सौरभ सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद दमकल की टीम जाम से निकलकर न्यायखंड-3 में शुक्र बाजार पार्क के सामने स्थित झुग्गियों में पहुंची। वहां आग की लपटें उठ रही थीं। दमकलकर्मियों ने तत्काल होज पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
तीन लोगों की झुग्गियां और सामान जला
अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग से विक्की पुत्र मंजी राम, सत्य पुत्र हरद्वारी लाल और सागर पुत्र सत्य की झुग्गियां और उनमें रखा सामान जल गया। तीनों मूल रूप से राजस्थान के चित्तौड़ के रहने वाले हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विभाग के अनुसार, घटना के समय झुग्गियों में कोई मौजूद नहीं था।