{"_id":"595b865e4f1c1b40218b4ccc","slug":"81499170398-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर यात्री विश्राम स्\nथल पर कांवड़ शिविर लगाएगा निगम-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर यात्री विश्राम स् थल पर कांवड़ शिविर लगाएगा निगम-Ghaziabad city
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसरोवर यात्री विश्राम स्थल पर कांवड़ शिविर लगाएगा निगम
मानसरोवर यात्री विश्राम स्थल पर अभी भव्य इमारत भले न बन पाई हो, लेकिन नगर निगम इस स्थल को इस बार कांवड़ यात्रा के लिए प्रयोग करेगा। नगर निगम कांवड़ यात्रियों के लिए यहां शिविर लगाएगा। नगर आयुक्त ने सोमवार को निगम के सभी अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें कांवड़ यात्रा की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी।
नगर आयुक्त चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि दुहाई से मेरठ तिराहे तक डिवाइडर के सभी कट को बंद कराने के लिए निगम बैरिकेडिंग कराएगा। इस मार्ग के 176 स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जाएगा।
खराब लाइटों को रिपेयर कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्ट्रीट लाइट पोल के खुले तारों पर टेपिंग कराई जाएगी ताकि बरसात के दौरान करंट उतरने की घटनाएं न हों।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अर्थला के सामने कैलाश मानसरोवर यात्री विश्राम स्थल पर कांवड़ियों के लिए विश्राम शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा शंभूदयाल कालेज में भी कांवड़ियों के लिए शिविर लगाया जाएगा।
नगर आयुक्त ने बताया कि बैरिकेडिंग समेत तमाम तैयारियां 10 जुलाई तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर में गंगाजल का इंतजाम किया जाएगा।