{"_id":"61eae1bfee91150ba061f862","slug":"780-new-corona-cases-found-in-ghaziabad-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Ghaziabad: गाजियाबाद में शुक्रवार को सामने आए 780 नए कोरोना मरीज, 1867 ने संक्रमण को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Ghaziabad: गाजियाबाद में शुक्रवार को सामने आए 780 नए कोरोना मरीज, 1867 ने संक्रमण को हराया
Fri, 21 Jan 2022 10:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 21 Jan 2022 10:09 PM IST
सार
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिस युवक की मौत को गाजियाबाद में जोड़ा गया है, वह गौतमबुद्धनगर निवासी 27 वर्षीय युवक है। उसे बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी और लगातार वजन कम होने की शिकायत के चलते 15 जनवरी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संक्रमण के 780 नए मामले पिछले 24 घंटे में मिले हैं, जबकि 1867 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जिले में 6358 सक्रिय मरीज हैं। वर्तमान में 70 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। शुक्रवार सुबह मेरठ में भर्ती एक युवक की मौत की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की, लेकिन शाम तक अधिकारियों ने जानकारी दी कि मृतक युवक गौतमबुद्घनगर का रहने वाला था। तीसरी लहर में जनवरी में अब तक चार मौतों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर चुका है।
विज्ञापन
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि जिस युवक की मौत को गाजियाबाद में जोड़ा गया है, वह गौतमबुद्धनगर निवासी 27 वर्षीय युवक है। उसे बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी और लगातार वजन कम होने की शिकायत के चलते 15 जनवरी को मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार युवक मद्यपान का सेवन करता था और उसमें खून की कमी भी थी। युवक को निमोनिया भी था। उपचार के दौरान 20 जनवरी को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शहर में संक्रमण के अधिक केस
कोरोना की दूसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संक्रमित मामले सामने आए थे। मुरादनगर कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया था। इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर और लोनी से भी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आने लगे थे। तीसरी लहर में गांवों के मुकाबले शहरी क्षेत्रों में संक्रमण के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने ने शहर में 4404 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में 468 कंटेनमेंट जोन है।
विज्ञापन