{"_id":"5ae7020e4f1c1b66098b74fa","slug":"71525088782-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईएल में घुसपैठ करता एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईएल में घुसपैठ करता एक युवक गिरफ्तार
Updated Mon, 30 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
बीईएल में घुसपैठ करता एक युवक गिरफ्तार
साहिबाबाद। लिंकरोड के महाराजपुर स्थित भारतीय इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (रक्षा उपकरण इकाई) परिसर में घुसपैठ करते एक युवक को सुरक्षा गार्डों ने धर दबोचा। युवक के पास से एक काला झंडा बरामद हुआ है। राज्य और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है। कंपनी के सुरक्षा अधिकारी ने लिंकरोड थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि भारतीय इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड परिसर में शनिवार सुबह तड़के करीब साढ़े चार बजे एक युवक पार्किंग एरिया के गेट के ऊपर से कूदकर परिसर में घुसपैठ कर रहा था। सुरक्षा गार्डों ने युवक को मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे सका। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया युवक आकिल निवासी पसौंडा साहिबाबाद है। युवक के पास से एक काला झंडा बरामद हुआ है। केंद्र और राज्य की जांच एजेंसियों ने युवक से पूछताछ की है। कंपनी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया।