फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ज्वाइंट कमिश्नर को लोगों ने घेरा

ज्वाइंट कमिश्नर को लोगों ने घेरा

Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर को लोगों ने घेरा

विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर को लोगों ने घेरा
घटना के बाद एक्साइज ज्वाइंट कमिश्नर राजेश मणि त्रिपाठी और डिप्टी एक्साइज कमिश्नर धीरज सिंह और आबाकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनसे खोड़ा में जगह-जगह पर शराब की बिक्री और पुलिस की मिलीभगत की बात कही। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि जल्द से जल्द अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतकों के घर जाकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने उन्हें इलाके में बिक रही शराब की बोतलें भी दिखाईं।

आईजी ने भी लिया मौके का जायजा
खोड़ा में ‘जहरीली शराब’ पीकर हुई चार लोगों की मौत के मामले में शाम को आईजी रामकुमार भी खोड़ा पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने इलाके में शराब माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध कारोबार की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कई बार पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आईजी ने लोगों को अवैध रूप से चल रही दुकानों को बंद कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष भी पहुंचे
खोड़ा में शाम को भाजपा महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी भी पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह इलाके में अवैध शराब के कारोबार को बंद करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली और यूपी की सीमा के चलते शराब माफिया खोड़ा में अवैध कारोबार कर रहे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए वह दिल्ली और यूपी पुलिस के अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी बन गया खोड़ा
लोगों के आक्रोश को देखते हुए इलाके में थाना साहिबाबाद और थाना लिंक रोड की पुलिस फोर्स को बुलाया गया था। तनाव बढ़ते देख गाजियाबाद से भी पुलिस फोर्स मंगाई गई। जगह-जगह पर पुलिस वालों को तैनात किया गया। बजार और मुख्य सड़क पर पुलिस वाले लोगों साथ खड़ा होने नहीं दे रहे थे।

मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेसी
खोड़ा में ‘जहरीली शराब’ पीने से चार लोगों की मौत के बाद कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल मृतकों के परिजनों से मिलने पहुुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने इलाके के लोगों से घटना की जानकारी भी ली। कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के आदेश पर कांग्रेसी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। परिजनों को हर संभव मदद दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा।

पत्नी की बात मानते तो नहीं जाती जान
शंकर विहार निवासी अशोक और अवनेश अपनी पत्नियों की बात मानते तो उनकी जान बच सकती थी। अशोक जब शराब पीने बैठे तो उनकी पत्नी आरती ने शराब पीने से मना किया। इस पर दोनों का झगड़ा हो गया। अशोक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने शराब पी और बिना खाना खाए सो गए। उनकी पत्नी ने बताया कि उन्होंने दिन में भी खाना नहीं खाया था। उधर, अविनेश का साला संदीप करीब एक सप्ताह पहले ही गांव से खोड़ा आया था। अवनेश ने उसे अपने साथ ही काम दिलाया था। सोमवार रात को दोनों शराब लेकर घर पहुंचे। इस पर संदीप की पत्नी विमला ने उसे शराब छीन ली। संदीप और अवनेश ने गिलास में पड़ी शराब पी और खाना खाया। कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। श्रीनिवास और रविंद्र बाहर से ही शराब पीकर घर आए थे।

अब कौन रखेगा बच्चों का ख्याल
अविनेश के चार बच्चे हैं। इसमें एक लड़का और तीन लड़कियां हैं। उनकी पत्नी आरती बिलखते हुए यही बाले रही थीं कि उनके सात वर्षीय बेटे राजन, पांच वर्षीय अंजलि, तीन वर्षीय छाया का क्या होगा। अभी तो छह महीने पहले उनकी तीसरी बेटी हुई थी। वहीं अशोक की पत्नी आरती के आंसू भी नहीं थम रहे थे। वह बार-बार बेहोश हो रही थीं। अशोक के बेटे अभिषेक (8) और अनूप (9) बार-बार मां के आंसू पोंछ रहे थे।

अवैध शराब की दुकानें रहीं बंद
चार लोगों की मौत के बाद शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया। कालोनियों में चल रही अवैध दुकानें बंद हो गईं। शराब का कारोबार करने वाले माफिया अंडरग्रांउड हो गए। लोगों ने पुलिस और आबकारी अधिकारियों को कई दुकानों को दिखाया, लेकिन सभी दुकानें बंद मिलीं।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि देर शाम मृतकों में शामिल अशोक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। ऐसे में बिसरा जांच के लिए आगरा के प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य तीन मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अशोक को छोड़कर अन्य तीन मृतकों का पोस्टमार्टम दिल्ली पुलिस ने कराया है। अशोक को पोस्टमार्टम खोड़ा पुलिस ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed