फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   जनपद की परीक्षा में हाईस्कूल के पांच छात्र प्रदेश में भी छाए

जनपद की परीक्षा में हाईस्कूल के पांच छात्र प्रदेश में भी छाए

Mon, 30 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जनपद की परीक्षा में हाईस्कूल के पांच छात्र प्रदेश में भी छाए
देश की सेवा करना चाहते है हाईस्कूल के टॉपर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नगर के लज्जापुरी कालोनी निवासी सिद्वार्थ वर्मा व राजीव विहार निवासी काजल शर्मा ने हाईस्कूल में संयुक्त रूप से जिला टॉप व प्रदेश में 8 वां स्थान प्राप्त किया। टैगौर शिक्षा सदन इंटर कालेज के दोनों स्टूडेंट्स ने कड़ी मेहनत के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की है। इससे उनके परिजन काफी उत्साहित हैं, घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
लज्जापुरी निवासी सिद्वार्थ वर्मा के पिता बेसिक विभाग में शिक्षक हैं, और उनकी माता गृहणी हैं। उनके पिता ने बताया कि सिद्वार्थ पढ़ाई में पहले से काफी तेज रहा है। हाईस्कूल परीक्षा में 93.33 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप व प्रदेश में 8 वां स्थान प्राप्त कर उसने उनका और अपने हापुड़ का नाम रोशन कर दिया है। सिद्वार्थ ने बताया कि वह आगे भी लग्न और मेहनत के साथ आगे की पढ़ाई जारी रखेगा और वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन

टैगोर शिक्षा सदन इंटर कालेज की ही छात्रा काजल शर्मा ने हाईस्कूल में 93.33 फीसदी अंक प्राप्त किए है। बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला राजीव विहार में रहने वाली काजल के पिता मुकुल दत्त शर्मा की हार्डवेयर की दुकान है, जबकि माता ग्रहणी हैं। पिता ने बताया कि बेटी की उपलब्धि ने उनका मान बढ़ा दिया है। वहीं काजल ने बताया कि वह दिन में 12-15 घंटा नियमित पढ़ाई करती थी। जिस कारण उन्हें प्रदेश में 8 वां स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता का श्रेय उनके शिक्षकों व अभिभावकों को जाता है। उन्होंने बताया कि वह टीचर बनना चाहती है। बेटी की उपलब्धि पर उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed