फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   34 bus carrying passengers to Kumbh got stuck on the way

Ghaziabad News: यात्रियों को कुंभ लेकर गई 34 बस रास्ते में अटकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
34 bus carrying passengers to Kumbh got stuck on the way
साहिबाबाद। प्रयागराज में एक बार फिर से लोगों की भीड़ बढ़ी है। शनिवार-रविवार सप्ताहांत प्रयागराज जाने वाले रूट पर छोटी-बड़ी गाड़ियों की
विज्ञापन




इतनी लंबी लाइन लग गई कि शनिवार को कौशांबी डिपो से यात्रियों को लेकर प्रयागराज गई बसें सोमवार रात तक नहीं लौट सकी थीं। रविवार शाम पांच बजे तक

कुल 14 बस जो लोगों को लेकर प्रयागराज रवाना हुई थी उनमें से दस बसें अभी तक रास्ते में ही हैं।



आरएम केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले रूट पर गाड़ियों की लंबी लाइन लगी है। आम दिनों में जहां 12 से 13 घंटे लगते थे वहीं अब 18 से



20 घंटा लग रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि वह स्वयं रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ही प्रयागराज से अपनी गाड़ी से लौट रहे थे। आम तौर पर

जहां सात से आठ घंटे लगते हैं उन्हें करीब 17 घंटे वापस लौटने में लग गया। बसों को और भी अधिक समय लग रहा है। ऐसे में सोमवार को डिपो पर प्रयागराज के



लिए यात्रियों संख्या भी कम रही। सोमवार को शाम पांच बजे तक छह बसें प्रयागराज भेजी गईं।

इनसेट

प्रयागराज में भेजी गई रीजन की 100 बसें

महाकुंभ मेले में एक बार फिर से भीड़ बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने के बाद एक बार फिर से मेले के लिए गाजियाबाद रीजन से 100 बसें भेजी गई हैं। सोमवार दोपहर

तक 85 बसें भेज दी गईं वहीं देर शाम 15 और बसों को कौशांबी डिपो से रवाना किया गया। इसके पहले चरण में गाजियाबाद रीजन की 600 बसें भेजी गई थीं। सभी



बसें गत सप्ताह ही वापस लौटी थीं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि एक बार फिर से कुंभ में लोगों की भीड़ बढ़ने पर 100

बसों की मांग की गई थी। ऐसे में सोमवार रात तक सभी 100 बसों को प्रयागराज मेले के लिए रवाना किया गया है। यह बसें वहां मेले में ही चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed