{"_id":"5971f8384f1c1bd4768b475c","slug":"31500641336-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जीटी रोड की ओर जाने से बचें-bulandshahr","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जीटी रोड की ओर जाने से बचें-bulandshahr
Updated Fri, 21 Jul 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि आज : जीटी रोड पर जाने से बचें
शिवरात्रि के चलते शुक्रवार को जीटी रोड पर बड़ी संख्या में कांवड़िए उमड़ेंगे। ऐसे में ऑफिस या काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि शुक्रवार शाम तक जलाभिषेक होने के बाद डायवर्जन खत्म कर दिया जाएगा।
दरअसल, दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का रेला जीटी रोड, जस्सीपुरा मोड़, ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के आसपास लग जाएगा। इससे जीटी रोड पर चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जस्सीपुरा मोड़ तक, नया बस अड्डा से जस्सीपुरा मोड़ और गोशाला तिराहे तक वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होगी।
हालांकि इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने डायवर्जन कर रखा है। किसी भी वाहन को दूधेश्वरनाथ मंदिर की ओर आने-जाने नहीं दिया जाएगा। जलाभिषेक के बाद कांवड़ यात्रा के लिए किया गया डायवर्जन शुक्रवार शाम को खत्म कर एनएच-58 वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
डायवर्जन के चलते नंदग्राम, हिंडन विहार आदि कालोनियों के करीब तीन लाख लोग पांच दिन से घरों में रहने को मजबूर हैं। शुक्रवार शाम से उनकी परेशानी भी खत्म हो जाएगी। साथ ही शहर के अंदरूनी मार्गों पर किया गया डायवर्जन भी खत्म हो जाएगा। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि हाइवे पर कांवड़ियों की संख्या कम होते ही बैरिकेडिंग हटाकर रूट खोल दिए जाएंगे।
इन रास्तों से निकलना रहेगा बेहतर
- लालकुआं की ओर से आने वाले वाहन साजन मोड़ से हापुड़ चंगी और चौधरी मोड़ से पुराने बस अड्डे की ओर निकलेंगे।
- रेलवे स्टेशन रोड, किराना मंडी, रमते राम रोड, घंटाघर की तरफ से आने वाले हल्के वाहन चौधरी मोड़ व पुराने बस अड्डे से होकर निकलेंगे।
- पुराने बस अड्डे से चौधरी मोड़ होते हुए वाहन चालक लालकुआं से एनएच-24 से होते हुए नोएडा-दिल्ली जाएंगे।
- हापुड़ चुंगी की ओर से दिल्ली-नोएडा जाने वाले वाहन राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से वाया मोहन नगर होकर निकलेंगे।