फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोहली ने कोर्ट में पूछा

कोहली ने कोर्ट में पूछा

Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
कोहली ने कोर्ट में पूछा
निठारी कांड : ‘क्यों नहीं कराया शवों का पोस्टमार्टम’
विज्ञापन

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने सोमवार को सीबीआई कोर्ट में पूछा कि ‘मेरे ऊपर लगाए गए हत्या के मामलों में शव का पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया गया।’ सीबीआई की विशेष अदालत में कोली के साथ मनिंदर सिंह पंधेर भी पेश हुआ।

कोली ने कोर्ट में कहा कि उसके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं, जिन हत्याओं के मामले में उसे आरोपी बनाया गया है, उनमें शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। नियमानुसार मौके से मिले शवों का पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए था।
विज्ञापन


उधर, सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेबी शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शवों को टुकड़े करके डाला गया था, जिस कारण से उनका पोस्टमार्टम किया जाना संभव ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात कुछ ऐसे थे कि मौके से शवों के टुकड़ों को समेटना पड़ा था। न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 10 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed