{"_id":"57f7efaf4f1c1b46592712b8","slug":"3066-students-aware-of-oral-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"3066 छात्रों को ओरल हाइजीन के प्रति किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3066 छात्रों को ओरल हाइजीन के प्रति किया जागरूक
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और डाबर रेड टूथपेस्ट की ओर से शुक्रवार को पांच स्कूलों के 3066 स्टूडेंट्स को ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक किया गया। सुबह 10:10 बजे सभी स्कूलों में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आधे घंटे तक चले सेशन में डेंटिस्ट ने मसूड़ों की देखभाल, मुंह की सफाई, दांतों को स्वस्थ रखने के तरीके के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस दौरान डाबर की ओर से स्टूडेंट्स को डाबर रेड टूथ पेस्ट और टूथ ब्रश दिया गया। सेशन से पहले सभी स्टूडेंट्स का रेजिस्ट्रेशन भी कराया गया। डाबर के कंज्यूमर एक्टिवेशन हेड सुनील शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रश करने की तकनीक और आयुर्वेद को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती मंदिर में 1021 स्टूडेंट्स ने ओरल हाइजीन सेशन में हिस्सा लिया। डा. शुभनविता ने स्टूडेंट्स को बताया कि कि मुंह और दांतों की देखभाल बहुत जरूरी है। दांतों को स्वस्थ्य रखने के लिए सुबह और रात को ब्रश करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर स्थित सेक्टर-3 स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में 472 स्टूडेंट्स ने सेशन में हिस्सा लिया। डा. नगंबा ने कहा कि जंक फूड से दांतों पर बुरा असर पड़ता है, इस लिए जंक फूड से बचें। स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना भारद्वाज ने कार्यक्रम को सराहा।
इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में 861 स्टूडेंट्स ने ओरल हाइजीन सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। डा. सागर और डा. सुमन यादव ने बताया कि ब्रश करने की सही जानकारी न होने से दांत साफ नहीं हो पाते हैं। दांतों को साफ करते वक्त ब्रश को गोल-गोल घूमना चाहिए न कि आगे-पीछे। सफाई नहीं होने से दांतों के बीच में कैविटी रह जाती है।
इस मौके पर स्कूल की एजुकेशन डायरेक्टर रेनू श्रीवास्तव मौजूद रहीं। वसुंधरा स्थित सेक्टर-9 स्थित डीपीएसजीवी में डा. सुमेधा ने ओरल हाइजीन सेशन में 398 स्टूडेंट्स को दांतों को स्वस्थ्य रखने की टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि दांतों के साथ पूरे मुंह की सफाई जरूरी होती है। मसूड़े स्वस्थ्य रहेंगे तो दांत भी मजबूत रहेंगे।
इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र गोयल ने कहा कि अमर उजाला और डाबर का संयुक्त प्रयास सराहनीय है। अहिंसा खंड-2 स्थित आम्रपाली इंग्लिश स्कूल में 314 स्टूडेंट्स ने दांतों को स्वास्थ्य रहने के तरीके सीखे। डा. आयुश ने दांत साफ रखने के तरीकों की जानकारी दी।