{"_id":"5e18d1878ebc3e87ff46dbde","slug":"300-lincence-will-prepare-in-rto-ghaziabad-news-gbd191979551","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ में अब हर दिन बनेंगे 300 लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ में अब हर दिन बनेंगे 300 लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीओ में अब हर दिन 300 के लाइसेंस बनेंगे
गाजियाबाद। आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कराने में आ रही दिक्कत को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने स्लॉट कम करने का निर्णय लिया है। अभी तक विभाग में 400 लाइसेंस बनाए जा रहे थे, लेकिन अब इसे घटाकर 300 किया जा रहा है। इससे लोगों की समस्या कम होगी। क्योंकि सर्वर डाउन होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सर्वर पर लोड भी काफी बढ़ जाता है।
नया मोटर व्हीकल एक्ट आने के बाद से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मारामारी मची है। लोग कार्रवाई के डर से लाइसेंस बनवाने के लिए परेशान हैं। जो लोग पिछले काफी समय से बिना डीएल के गाड़ी चला रहे हैं, वह भी लाइसेंस बनवाने के लिए लाइनों में लग रहे हैं। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विभाग ने स्लॉट को 210 से बढ़ाकर 400 कर दिया था, लेकिन स्लॉट की संख्या बढ़ने से सर्वर में दिक्कत आने लगी। इससे लोगों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई हैं। सुबह से लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं और दोपहर बाद तक लगे रहते हैं। उसके बावजूद लोगों के लाइसेंस नहीं बन पाते हैं। अब अधिकारियों ने स्लॉट कम करके सर्वर से लोड कम करने का प्रयास किया है।
एआरटीओ प्रशासन विश्वजीत सिंह ने बताया कि स्लॉट के कारण लोगों को समस्या हो रही है। सिस्टम पर लोड बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 400 में से स्लॉट घटाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। उनकी समस्या का समाधान आसानी से हो पाएगा। कार्यालय में भीड़ भी नहीं बढ़ेगी। साथ ही सर्वर भी ठीक से काम करेगा। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के सर्वर के कारण दिक्कत बनी रहती है।