{"_id":"67118f6327f6c3bf790f4764","slug":"250-buses-will-make-additional-trips-on-diwali-and-chhath-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-112787-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिवाली और छठ पर 250 बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिवाली और छठ पर 250 बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिवाली और छठ पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने तैयारी शुरू कर दी है। गाजियाबाद रीजन में सभी डिपो से 250 बसें अतिरिक्त फेरे लगाएंगे। यह बसें कौशांबी बस अड्डा और आनंद विहार से 27 अक्तूबर से सात नवंबर तक चलेंगी। इस दौरान सभी चालक-परिचालकों की अपरिहार्य कारणों को छोड़कर अवकाश रद्द कर दिया गया है।
गाजियाबाद रीजन से कुल 1,008 बसों का संचालन होता है। कौशांबी और आनंद विहार से लंबी और छोटी दूरी के लिए रोजाना 20 हजार से अधिक यात्री सफर करने के लिए आते हैं। दिवाली पर यात्रियों की संख्या में तीन से चार गुना की बढ़ोतरी हो जाती है। रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केशरी नंदन चौधरी ने बताया कि सभी डिपो में एक-एक नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए गए है। हेल्प डेस्क में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
बस अड्डा पर लगातार बसों के संचालन की घोषणा होगी। इससे अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। उन्होंने बताया कि खुर्जा-35, बुलंदशहर-40, सिकंदराबाद-25, हापुड़-35, लोनी-35, साहिबाबाद-40 और कौशांबी-40 कुल 250 बसों के अतिरिक्त फेरे लगेंगे। इसमें दो वाल्वो, 59 जनरथ और 189 साधारण बसें शामिल होंगी। जो कौशांबी बस अड्डा से लखनऊ, बरेली, हलद्वानी, आजमगढ़, सोनौली, बदायूं, मैनपुरी, कानपुर, एटा और अलीगढ़ के लिए चलेंगी।