Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   23 accident-prone areas remain unfixed even after six months

Ghaziabad News: छह माह में भी दुरुस्त नहीं हुए दुर्घटना संभावित 23 इलाके

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
23 accident-prone areas remain unfixed even after six months

विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के दावों के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का काम सिर्फ कागजों तक सिमटा है। जिले की सड़कों पर चिह्नित 23 दुर्घटना संभावित इलाकों (ब्लैक स्पॉट) को छह माह बीत जाने के बाद भी दुरुस्त नहीं किया जा सका। विभाग ने इन्हें जून में ही चिह्नित कर लिया था, लेकिन धरातल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हुए।

इन संवेदनशील बिंदुओं पर न तो रिफ्लेक्टर लगे हैं और न ही वाहन चालकों को सचेत करने के लिए संकेतक बोर्ड। अतिक्रमण हटाने और अवैध कट बंद करने की योजना भी ठंडे बस्ते में है। स्थिति जस की तस होने से रात के अंधेरे और सुबह के कोहरे में इन मार्गों से गुजरने वालों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में कई बार इन ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता पर सुधारने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद न ब्लिंकर लाइटें लगीं, न स्पीड ब्रेकर बने और न ही थर्मोप्लास्टिक पेंट से जेब्रा क्रॉसिंग बनाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि चेतावनी बोर्ड न होने से तेज रफ्तार चालक अचानक आने वाले मोड़ या संकरे रास्तों का अंदाजा नहीं लगा पाते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये इलाके हैं शामिल : यातायात पुलिस की ओर से पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई सूची में पटेल नगर कट, निरीक्षण भवन कट, ठाकुरद्वारा कट, नवयुग मार्केट चौराहा, पुराना बस अड्डा, कलेक्ट्रेट कट, हापुड़ चुंगी, गोविंदपुरम कट और आइएमटी कालेज कट शामिल हैं। इसके अलावा दूधेश्वरनाथ मंदिर कट, समतेराम रोड कट, रेलवे स्टेशन कट, चौधरी मोड़ चौराहा, गांधीनगर कट, तहसील कट, राकेश मार्ग कट और भाटिया मोड़ कट पर भी सुधार कार्य प्रस्तावित हैं। लोनी, इंद्रापुरी चौकी और साहिबाबाद क्षेत्र के दुर्घटना संभावित स्थान भी योजना में शामिल हैं।
----
चिह्नित सभी 23 स्थलों पर सुरक्षा उपकरण लगाने का प्रस्ताव तैयार है। जल्द ही रिफ्लेक्टर, संकेतक बोर्ड और आवश्यक सुधार कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।
- रामराजा, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed