फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाहरवाली का फोटो लगाकर घरवाली का प्लाट बेचा, पति गिरफ्तार-Ghaziabad city

बाहरवाली का फोटो लगाकर घरवाली का प्लाट बेचा, पति गिरफ्तार-Ghaziabad city

Sun, 04 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बाहरवाली का फोटो लगाकर घरवाली का प्लाट बेचा, पति गिरफ्तार-Ghaziabad city
घरवाली की जगह ‘बाहरवाली’ की फोटो लगा प्लाट बेचा, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। पत्नी के साथ धोखाधड़ी कर पति ने प्लॉट किसी और को बेच दिया। पत्नी को भनक न लगे इसके लिए पति ने पत्नी का फोटो बदलकर किसी अन्य महिला का फोटो दस्तावेजों पर चस्पा कर दिया। पत्नी ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से सुभाष नगर, नई दिल्ली निवासी रजनी थापर ने 29 जनवरी को राजनगर में रहने वाले पति गुलशन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी कर संपत्ति बेचने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रजनी के मुताबिक उसके पति गुलशन ने उसका प्रताप विहार के एम-ब्लाक स्थित 130 गज का प्लाट फर्जीवाड़ा कर 80 लाख रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन

गुलशन ने दस्तावेजों पर रजनी के बजाय किसी दूसरी महिला का फोटो चस्पा कर दिया और मुख्तयारनामा कराकर संपत्ति बेचने के अधिकार खुद ले लिए। इसके बाद अपने भाई के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री करा दी। भाई ने एक दंपती को प्लॉट बेच दिया। एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर धोखाधड़ी करने वाले गुलशन की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को उसे कलक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। महिला और उसके पति का पहले से भी विवाद चल रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed