फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   10वीं मंजिल से झांक रही 4 साल की बच्ची गिरी, मौत

10वीं मंजिल से झांक रही 4 साल की बच्ची गिरी, मौत

Wed, 21 Feb 2018 05:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
10वीं मंजिल से झांक रही 4 साल की बच्ची गिरी, मौत
10वीं मंजिल से झांक रही 4 साल की बच्ची गिरी, मौत
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम में जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी की 10वीं मंजिल के एक फ्लैट की बालकनी से चार साल की बच्ची की गिरकर मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। वह बालकनी में कुर्सी लगाकर उस पर चढ़कर झांक रही थी। हादसा सोमवार शाम हुआ।

अहिंसा खंड-एक स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन सोसायटी के फ्लैट नंबर 1001 में मनीष सचदेवा परिवार के साथ रहते हैं। मनीष प्रॉपर्टी का काम करते हैं। उनकी पत्नी नेहा फ्रेंच लैंग्वेज की कोचिंग देती हैं। सोमवार को मनीष घर से बाहर थे। नेहा कोचिंग देने गई थीं। मनीष की बड़ी बेटी परी पास में ही ट्यूशन पढ़ने गई थी। घर में छोटी बेटी मायरा (4) अकेले थी। वह सो रही थी। शाम करीब छह बजे जब वह उठी तो बालकनी का दरवाजा खुला था। बच्ची बालकनी में पहुंच गई। बालकनी पर रखी कुर्सी पर चढ़कर झांकने लगी। तभी वह गिर गई। बच्ची छठी मंजिल पर बनी एलिवेशन पिलर से टकराते हुए गिरी। बिल्डिंग में तैनात गार्ड और मेंटीनेंस सुपरवाइजर प्रदीप मायरा को बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया। मायरा अभी स्कूल नहीं जाती थी। एसएसआई पवन कुमार का कहना है सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed