फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   180 beds reserved for Kanwadis in 12 hospitals

Ghaziabad News: कांवड़ियों के लिए 12 अस्पतालों में 180 बेड रिजर्व

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
180 beds reserved for Kanwadis in 12 hospitals
गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले 12 अस्पतालों में 180 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इनमें छह निजी और छह सरकारी अस्पताल हैं। इसका उद्देश्य है कि कांवड़ियों के अचानक बीमार होने या चोट लगने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए। यह सभी अस्पताल मोदीनगर, मुरादनगर और साहिबाबाद में सड़क के किनारे संचालित हैं। इसके अलावा 34 स्थानों पर एंबुलेंस भी खड़ी की जाएंगी। इनमें निजी अस्पतालों की 18 एंबुलेंस और सरकारी की 16 एंबुलेंस शामिल रहेंगी। यह सभी कांवड़ मार्ग पर अलग-अलग जगह तैनात रहेंगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर 20 स्थानों पर स्वास्थ्य जांच और निशुल्क दवाई वितरण शिविर लगाए जाएंगे। एसीएमओ ने बताया कि छह निजी और छह सरकारी अस्पतालों में कांवड़ियों के इलाज के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। सभी सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त कर्मचारी और दवाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टर और कर्मचारियों को मौजूद रहने का भी निर्देश जारी किया गया है। निजी अस्पताल संचालकों को निर्देश जारी किया गया है कि कांवड़ मार्ग पर 18 स्थानों पर एंबुलेंस एलर्ट मोड पर रखें, जिससे कि जरूरत पड़ने पर किसी भी कांवड़ियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि निजी अस्पतालों में भी कांवड़ यात्रियों का निशुल्क इलाज होगा। सीएमओ ने बताया कि सभी अस्पतालों को मेडिकल संबंधी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारी भी लगातार अस्पतालों, मेडिकल कैंप और एंबुलेंस की तैनाती का निरीक्षण करते रहेंगे। मुरादनगर गंगनहर पर संयुक्त चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed