{"_id":"65bd5c21ee18f37a740b9fa4","slug":"18-batteries-stolen-by-lifting-shutter-of-charging-station-four-arrested-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-106168-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार्जिंग स्टेशन का शटर उठाकर 18 बैटरियां चोरी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार्जिंग स्टेशन का शटर उठाकर 18 बैटरियां चोरी, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
इंदिरापुरम। मकनपुर में चोरों ने चार्जिंग स्टेशन का शटर उठाकर इलेक्टि्क वाहनों की 18 बैटरियां चोरी कर लीं। इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच बैटरियां बरामद की हैं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि 13 बैटरियां उन्होंने चलते-फिरते कबाड़ियों को बेच दी थी।
बुलंदशहर के पवसरा गांव में रहने वाले राजेश सिंह मकनपुर में चार्जिंग स्टेशन पर ऑपरेटर हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि 14 जनवरी को चोरों ने स्टेशन का शटर उठाकर ई-वाहनों की 18 बैटरियां चोरी कर लीं। एक बैटरी की कीमत 40 हजार रुपये है। वह घटना के बाद पुलिस को शिकायत देने गए तो वहां ऑनलाइन ई-एफआईआर करने के लिए कहा। उन्होंने यूपी कॉप एप पर शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदन किया तो कुछ दिनों बाद प्रक्रिया रद्द हो गई। वह 2 फरवरी की सुबह इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत देकर पुलिस को चोरी का मुकदमा कराया। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के कुछ घंटों में चोरों की सीसीटीवी से पहचान कर ली। उसके आधार पर टीम ने हर्ष निवासी बरादरी बरेली, वसीम निवासी मोतीहारी बिहार, दिल्ली सरिता विहार का सूरज और हर्ष निवासी फिरोजाबाद को गौर ग्रीन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने बताया कि आर्थिक तंगी और मौज मस्ती के लिए 13 बैटरियां बेचकर पैसे खर्च कर दिए।
-