फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सिद्धा र्थ विहार में कूड़ा डालने की नहीं मिली मोहलत

सिद्धा र्थ विहार में कूड़ा डालने की नहीं मिली मोहलत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सिद्धा र्थ विहार में कूड़ा डालने की नहीं मिली मोहलत
सिद्धार्थ विहार में कूड़ा डालने की नहीं मिली मोहलत
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार में कचरा डालने की नगर निगम की उम्मीदों को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। एनजीटी से नगर निगम को यहां कचरा डालने के लिए मांगी गई मोहलत नहीं मिली। एनजीटी ने आबादी वाले क्षेत्र में पर्यावरण को देखते हुए यहां कूड़ा डालने के लिए समय देने की निगम की याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में शहर में कूड़े की समस्या आने वाले दिनों में और गहरा सकती है। हालांकि निगम इसके अलावा कचरा निस्तारण के लिए अन्य विकल्पों पर भी काम कर रहा है।
नगर निगम शहर से प्रतिदिन निकलने वाले करीब एक हजार टन कचरे को सिद्धार्थ विहार में बने अस्थायी डंपिंग ग्राउंड पर डालता था। अब इस क्षेत्र में आवास विकास परिषद व निजी बिल्डरों के हाउसिंग प्रोजेक्ट बन गए हैं। इनमें हजारों लोगों ने रहना शुरू कर दिया है। कूड़े से परेशान इन लोगों ने यहां कचरा डालने का विरोध किया था। मामला एनजीटी में पहुंचा तो स्टेट लेवल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मॉनीटरिंग कमेटी ने सिद्धार्थ विहार का निरीक्षण किया और बीती 15 जनवरी से यहां कचरा डंप करने पर रोक लगा दी। नगर निगम ने जमीन लीज पर लेकर दूसरी जगहों पर सेनिट्री लैंड फिल साइट बनाने का प्रयास किया, लेकिन हर जगह विरोध हुआ। इसके बाद निगम ने एनजीटी में याचिका दाखिल कर सिद्धार्थ विहार में करीब एक साल और कचरा डालने की मोहलत मांगी थी। निगम की ओर से एनजीटी में कहा गया कि एक साल में गालंद में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लग जाएगा, लेकिन तब तक यहां कचरा डंप करने की मोहलत दे दी जाए। एनजीटी ने निगम की इस याचिका को खारिज कर दिया। चर्चा है कि नगर निगम अब एनजीटी के निर्णय के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है। दूसरी ओर, अन्य विकल्पों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
कोट
एनजीटी से सिद्धार्थ विहार में कचरा डालने की मोहलत नहीं मिली है। आदेश की कॉपी मिलने के बाद आगे की प्लानिंग की जाएगी। नगर निगम कचरा निस्तारण करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी काम कर रहा है। - दिनेश चंद्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed