{"_id":"59482b394f1c1bc95d8b46ea","slug":"161497901881-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चुवली-देहरादून एक्सप्रेस का समय बदला, दो घंटे बाद पहुंचेगी स्टेशन-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच्चुवली-देहरादून एक्सप्रेस का समय बदला, दो घंटे बाद पहुंचेगी स्टेशन-Ghaziabad city
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चुवली-देहरादून एक्सप्रेस का समय बदला
कोच्चुवली-देहरादून एक्सप्रेस का समय बदल गया है। यह ट्रेन अब गाजियाबाद स्टेशन पर दो घंटे बाद पहुंचा करेगी। वहीं, एक अक्तूबर से नार्दर्न रेलवे का नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा। इसमें लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जा सकता है।
कोच्चुवली से सूरत, कोटा और हजरत निजामुद्दीन के रास्ते देहरादून जाने वाली कोच्चुवली-देहरादून एक्सप्रेस पहले गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह 11:40 बजे पहुंचती थी लेकिन अब यह ट्रेन दोपहर 1:43 बजे पहुंच रही है।
दो मिनट के स्टॉपेज के बाद इसे देहरादून के लिए रवाना कर दिया जाता है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब इस ट्रेन के मेरठ पहुंचने का समय दोपहर 2:25 बजे, मुजफ्फरनगर पहुंचने का समय 3:15 बजे, हरिद्वार पहुंचने का समय शाम 6:45 बजे हो गया है।
विज्ञापन
यह ट्रेन देहरादून रात 10 बजे पहुंच रही है। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की जानकारी के लिए अनाउंस कर ट्रेन के बदले समय की जानकारी दी जा रही है।
नार्दर्न रेलवे एक जुलाई से ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू करता है लेकिन दो साल से नया टाइम टेबल एक अक्तूबर से लागू किया जा रहा है। नार्दर्न रेलवे के पीआरओ कुलतार सिंह ने बताया कि इस बार भी एक जुलाई की बजाय एक अक्तूबर से ही नया टाइम टेबल लागू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।