{"_id":"5ae4cdc34f1c1b3a0b8b7114","slug":"141524944323-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो जगह से भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो जगह से भरे नमूने
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो जगह से भरे नमूने
गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकायत के आधार पर शनिवार को दो जगहों से नमूने भरे हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमा शंकर सिंह ने बताया कि जिला संयुक्त अस्पताल में बीते दिनों खाने में कॉकरोच मिला था। इसकी शिकायत एडीएम सिटी के यहां की गई थी। अस्पताल में महिलाओं का बना स्वयं सहायता समूह खाना देता है। विभागीय टीम ने नंदग्राम स्थित राघव समूह की किचन से दलिए का नमूना भरा है। इसके अलावा घंटाघर अनाज मंडी में रजनीश कंसल के यहां से मैथी का नमूना भरा गया है। लोहिया नगर निवासी एक बुजुर्ग ने शिकायत की थी कि मैथी में छोटे कंकड़ मिलाकर बेचा जा रहा है। इन नमूनों को जांच के लिए राजकीय लैब में भेजा जाएगा।