{"_id":"5a8d5e0e4f1c1ba1268bba9d","slug":"141519214094-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट घो षित न होने पर उग्र हुए छात्र, कालेज में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट घो षित न होने पर उग्र हुए छात्र, कालेज में की तोड़फोड़
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजल्ट घोषित न होने पर उग्र हुए छात्र, कॉलेज में की तोड़फोड़
गाजियाबाद। रिजल्ट घोषित न होने पर मंगलवार को आइडियल कालेज के बीटेक छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। कैंपस में कंप्यूटर लैब में तोड़फोड़ हुई। पावर कारपोरेशन के ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा रोकनी पड़ी। हंगामे के कारण दोनों पालियों की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी फटकारी। कई घंटे हंगामा चला। परीक्षा फीस जमा कराने पर छात्र माने।
परीक्षा फीस जमा न कराने पर डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने प्रदेश के 109 कालेजों का परीक्षा परिणाम रोक दिया है। आइडियल कालेज प्रबंधन ने भी फीस जमा नहीं कराई थी। लिहाजा छात्रों ने मंगलवार को कालेज में जमकर बवाल हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ हुई। मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए ऑनलाइन लाइन परीक्षा होनी थी। शेड्यूल के अनुसार परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 12.30 और 2.30 से 5.30 बजे के बीच थी। सुबह पाली की परीक्षा जैसे ही शुरू हुई 15 मिनट बाद कालेज के बीटेक छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्र कंप्यूटर लैब पहुंचे और कंप्यूटर तोड़ दिए। सर्वर रूम में जाकर सर्वर को बंद कर दिया। जिस कमरे में परीक्षा हो रही थी वहां भी खूब हंगामा किया। हंगामे के कारण परीक्षा रोकनी पड़ी। इस बीच पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फोन द्वारा सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को काबू में किया। उधर, कुछ छात्रों का यह भी आरोप था कि आफिस असिस्टेंट की परीक्षा कराने आए अधिकारी कुछ छात्रों को मोबाइल लेकर कमरे के अंदर ले जाने दे रहे थे। इससे लगा कि परीक्षा में नकल कराई जा रही है। वहीं पुलिस ने मामले में कालेज के एडमिन विक्रांत चौहान को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में फीस जमा होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
32 लाख फीस जमा कराई, तब माने
हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों के साथ कालेज मैनेजमेंट के साथ बातचीत हुई। आखिर में कालेज द्वारा डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के खाते में 32 लाख 85 हजार रुपये फीस जमा कराने पर छात्र शांत हुए। कालेज के चेयरमैन सुभाष चंद गुप्ता का कहना है कि परीक्षा फीस जमा करा दी गई है। बीटेक का रिजल्ट दो से तीन के अंदर घोषित हो जाएगा।