{"_id":"5cc34d14867a55474e0d06b4","slug":"11556303124-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की करंट से मौत
शिकारपुर । बंदर द्वारा तोड़े गए बिजली के तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर पाकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अपने पैतृक गांव ले जाकर बिना किसी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौला निवासी बाबूराम शर्मा का परिवार नगर स्थित चामुंडा मंदिर के पीछे नई आबादी मुफ्तीवाड़ा में मकान बनाकर रहता है। उनका बेटा प्रमोद होमगार्ड है। शुक्रवार सुबह प्रमोद की पत्नी पिंकी (30) कपड़ा धोने के बाद बाहर कपड़ों को सुखाने जा रही थीं। तभी बंदरों के आपस में झगड़ने के दौरान बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर आ गिरा। तार के करंट की चपेट में आने पर वह बुरी तरह झुलस र्गइं। चीख की आवाज सुनकर घर पर मौजूद परिजनों ने शोर मचाया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने बिजली का तार हटाकर उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर पाकर चुनाव ड़्यूटी में कानपुर जा रहा होमगार्ड पति घर लौट आया। मृतका तीन बच्चों की मां थी।