फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   1.08 lakh lost while booking doctor's appointment online

Ghaziabad News: ऑनलाइन डॉक्टर का समय लेने के चक्कर में गंवा दिए 1.08 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
1.08 lakh lost while booking doctor's appointment online
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर चार निवासी पुष्पा बिष्ट को डॉक्टर के क्लीनिक में अप्वाइंटमेंट देने के नाम पर साइबर ठगों ने 1.08 लाख रुपये की चपत लगा दी। महिला ने 24 अगस्त को गूगल से क्लीनिक का नंबर निकालकर फोन किया था। वह नंबर साइबर ठग का निकला और उसने मरीज की जानकारी भरने के बहाने बैंक खाते की जानकारी हासिल की। इसके बाद तीन अलग-अलग बार में खाते से रकम निकाल ली। महिला की तहरीर पर 26 अगस्त की रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने बेटी के लिए ऑनलाइन डॉक्टर के क्लीनिक का गूगल से नंबर निकाला था। बताया कि पीड़िता ने जो नंबर तहरीर में शामिल किया है वह साइबर ठग का था। ठग ने उन्हें फोन करके फॉर्म में भरने के नाम पर बेटी का नाम व उम्र व खाते की जानकारी ली। पीड़िता ने यह भी बताया कि इसके बाद फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने उन्हें टोकन नंबर भी जारी कर दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से दो बार में अलग-अलग 49,999 रुपये और तीसरी बार में 9000 रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत उन्होंने तुरंत बैंक व साइबर अपराध पोर्टल पर करते हुए समझदारी दिखाई और तुरंत बैंक खाते को फ्रीज करा दिया। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरित होकर आई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से ठग ने फोन किया था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बैंक खाते को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article