{"_id":"5b44a3124f1c1bb9248b5aa2","slug":"101531224850-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज भी चलाएगा स्लीपर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज भी चलाएगा स्लीपर बसें
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रोडवेज भी चलाएगा स्लीपर बसें
साहिबाबाद। रोडवेज के बेड़े में स्लीपर बसें भी शामिल होंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो जल्द ही प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों से करार कर बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। शुरुआत में लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, बनारस आदि रूटों पर स्लीपर बसें चलाने की योजना है।
स्लीपर बसों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। हर कोई आरामदायक सफर करना चाहता है। राजस्थान रोडवेज की ओर से भी हाल ही में स्लीपर बसों का संचालन शुरू किया गया है। यह बसें राजस्थान के कई शहरों से दिल्ली और यूपी के बीच चलती हैं। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों ने भी स्लीपर बसें चलाने की योजना बनाई है। कुछ दिनों पहले लखनऊ में कई रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधकों की बैठक भी हुई थी। इसमें स्लीपर बसों के संचालन पर सहमति बन गई थी। अधिकारियों के मुताबिक प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों के साथ कांट्रेक्ट कर स्लीपर बसों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। शुरुआत में लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, बनारस आदि रूट पर बसों का संचालन होगा। बीस बसों को शुरुआत में बेड़े में शामिल किया जाएगा। जैसे जैसे यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। कौशांबी स्थित रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि रोडवेज की स्लीपर बसों के संचालन की तैयारी चल रही है। इसके लिए प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों से वार्ता चल रही है। स्लीपर बस चालू होने से रोडवेज की आय तो बढ़ेगी ही यात्रियों को भी आरामदायक सफर मिलेगा।
प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों के साथ हो रहा बसों का संचालन
यूपीएसआरटीसी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों से कांट्रेक्ट कर उनकी बसों को विभिन्न रूटों पर चला रहा है। स्कैनिया, वोल्वो, एसी आदि बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जा रही हैं। इनमें यात्रियों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।