{"_id":"5aa82d6b4f1c1b4d0a8b4b7d","slug":"101520971115-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध दुकानों पर महिलाए-बच्चे बेचते हैं शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध दुकानों पर महिलाए-बच्चे बेचते हैं शराब
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध दुकानों पर महिलाएं-बच्चे बेचते हैं शराब
साहिबाबाद। खोड़ा में पुलिस की मिलीभगत से अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। घर-घर में कच्ची शराब बनाई जाती है। खोड़ा की गलियों में 50 से अधिक अवैध शराब की दुकानें खुली हुई हैं। खास बात यह है कि इस दुकानों पर बच्चे, दिव्यांग और महिलाएं शराब बेचने का काम कर रही हैं। शाम होते ही दुकानों के बाहर जमघट लगना शुरू हो जाता है। पुलिस का ऐसी प्रति दुकान से हर माह दस हजार रुपये कमीशन बंधा है। यही वजह है कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले बेखौफ हैं।
खोड़ा के लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के कारण ही शराब माफिया यहां अवैध शराब बेचकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर ले तो जाती है लेकिन बिना कार्रवाई किए ही कुछ देर बाद उन्हें छोड़ देती है। पुलिस का हर शराब की दुकान पर हर माह 8-10 हजार रुपये का कमीशन बंधा हुआ है। कई वीडियो वायरल भी हो चुके हैं। इनमें पुलिस वाले शराब माफिया से रुपये लेते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को कालोनी में चर्चा थी कि कच्ची शराब इन अंग्रेजी शराब की बोतल में होंगी, जिसके पीने के चलते चार लोगों की मौत हो गई।
नगर पालिका अध्यक्ष रीना भाटी ने घेरा था थाना
खोड़ा की गालियों में खुली अवैध दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की कई बार मांग की गई, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। लोग धरना प्रदर्शन कर थक चुके हैं। हाल ही में शराब की अवैध दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष रीना भाटी ने समर्थकों के साथ थाना खोड़ा का घेराव किया था लेकिन पुलिस की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
जब से दुकानें खुली तब से कर रहे हैं बंद की मांग
निवासी विनोद कुमार बिहारी ने बताया कि खोड़ा में निम्न तबके के लोग ज्यादा रहते हैं। कम पैसे में शराब उन्हें इन दुकानों से मिल जाती है। इस कारण वह इन दुकानों के स्थायी खरीदार बन गए हैं। उन्होंने बताया कि जब से दुकानें खुली है तब से इन्हें बंद करने की मांग की जा रही है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।