{"_id":"595b865c4f1c1bdb788b4825","slug":"101499170396-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने लिए टाइल्स के 6 सैंपल, जांच में दो फेल-Ghaziabad city","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने लिए टाइल्स के 6 सैंपल, जांच में दो फेल-Ghaziabad city
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेयर ने लिए टाइल्स के 6 सैंपल, जांच में दो फेल
सख्ती के बावजूद नगर निगम में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधर नहीं रही है। मेयर ने इंटरलॉकिंग टाइल्स के छह सैंपल लेकर जांच कराई तो दो की गुणवत्ता की फेल पाई गई। अब निगम का निर्माण विभाग संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर कार्रवाई करेगा और निर्माण स्थल से टाइल्स बदलवाई जाएंगी।
महापौर अशु वर्मा ने जे-ब्लाक विजय नगर, सैन विहार गली नंबर-4 और एबीईएस कालेज के पीछे ओम विहार से इंटरलॉकिंग टाइल्स के दो-दो सैंपल लिए थे। इन टाइल्स को नगर निगम मुख्यालय में बनी लैब में टेस्ट कराया गया।
जे-ब्लाक विजय नगर से लिए गए सैंपल की एक टाइल्स महज 500 किलो न्यूटन के दबाव पर और दूसरी टाइल्स 650 किलो न्यूटन के दबाव पर टूट गई जबकि कम से कम इन्हें 700 किलो न्यूटन का दबाव झेलना चाहिए।
विज्ञापन
यानी दोनों टाइल्स गुणवत्ता के टेस्ट पर फेल पाई गईं। हालांकि अन्य दोनों स्थान से ली गईं टाइल्स जांच में पास मिलीं। यह टाइल्स 700 से 800 किलो न्यूटन का दबाव झेल गईं।
महापौर अशु वर्मा ने बताया कि गुणवत्ता में फेल मिली टाइल्स का काम एएस कंस्ट्रक्शंस नाम की फर्म कर रही थी। निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर की ओर से फर्म को नोटिस जारी किया जाएगा और टाइल्स बदलवाई जाएंगी।
नोटिस का जवाब आने के बाद फर्म पर कार्रवाई की जाएगी। महापौर का कहना है कि शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को मेंटेन करने के लिए अन्य स्थानों से भी सैंपलिंग कराई जाएगी।