{"_id":"6aaad3a1d0515ff1de09971e","slug":"10-year-wait-ends-ex-serviceman-son-regains-possession-of-patta-land-minister-and-dm-had-to-intervene-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल का इंतजार खत्म: पूर्व सैनिक के पुत्र को वापस मिली ढाई बीघा पट्टे की जमीन; मंत्री-डीएम को देना पड़ा दखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल का इंतजार खत्म: पूर्व सैनिक के पुत्र को वापस मिली ढाई बीघा पट्टे की जमीन; मंत्री-डीएम को देना पड़ा दखल
Wed, 16 Sep 2026 11:14 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:14 PM IST
सार
गाजियाबाद में तहसील प्रशासन ने सुठारी गांव में पूर्व सैनिक के परिजनों की कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पीड़ित को जमीन का वास्तविक कब्जा सौंपा।
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने दिलाया कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में तहसील प्रशासन ने सुठारी गांव में पूर्व सैनिक के परिजनों की कृषि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया है। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पीड़ित को जमीन का वास्तविक कब्जा सौंपा। 10 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद अपनी भूमि वापस मिलने पर पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मामला सुठारी गांव का है, जहां वर्ष 1998 में ग्राम सभा द्वारा पूर्व सैनिक दयाशंकर को ढाई बीघा कृषि भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था, उनके निधन के बाद उनका बेटा देवेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ शहर की गंगा विहार कॉलोनी में रहने चला गया। पीड़ित का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर गांव के ही एक व्यक्ति ने उक्त कीमती कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित देवेंद्र शर्मा ने बताया कि वे बीते 10 साल से अपनी ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आखिरकार तीन दिन पूर्व पीड़ित ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा और जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री की पहल और जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ सुठारी गांव पहुंचकर पैमाइश कराई और अवैध कब्जा हटवाकर जमीन देवेंद्र शर्मा के सुपुर्द कर दी। 10 साल बाद न्याय मिलने पर देवेंद्र शर्मा ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और डीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन