फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ghaziabad woman persuaded that she wants divorce If PM Modi will help to get expenditure

‘तलाक दिलवा दो, मोदी जी चलाएंगे खर्चा’

Wed, 06 Feb 2019 05:51 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 06 Feb 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad woman persuaded that she wants divorce If PM Modi will help to get expenditure
तीन तलाक
परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। विजयनगर की रहने वाली एक महिला मंगलवार को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए आई थी। वह लगातार इस बात पर अड़ी रही कि उसे तलाक चाहिए। मोदी जी ने तीन तलाक खत्म किया है तो वह खर्चा भी चलवाएंगे। 
विज्ञापन


मामला आदर्श कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती का है। युवती की शादी भागलपुर निवासी युवक से 2016 में हुई थी। दोनों विजयनगर थाना स्थित आदर्श नगर में रहते हैं। उनकी दो साल की बेटी है। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो पति ने कहा कि अगर तूने बेटी को जन्म दिया तो तुझे नहीं रखूंगा। दहेज में बाइक की मांग की। 
विज्ञापन


आरोप है कि पति ने तीन तलाक कहकर बोला कि बेटा पैदा होने के बाद परिवार के किसी व्यक्ति से हलाला करके तुझे अपना लूंगा। मंगलवार को काउंसलिंग के दौरान पति का कहना था कि उसने तलाक नहीं दिया है। पत्नी अपनी मर्जी से मायके रह रही है। उसका कहना था कि मैं आज भी इसे ले जाने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलर ने साथ रहने के लिए समझाया, लेकिन महिला नहीं मानी। बोली मोदी जी ने तीन तलाक को खत्म कराया है। वैसे ही वह घर का खर्चा भी चलवाएंगे। वह समझौते के लिए तैयार नहीं हुई। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी प्रशांत मिश्र ने बताया कि समझाने की कोशिश की जा रही है। मंगलवार को परामर्श केंद्र पर 30 मामलों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed