फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fraud: a man shopping with woman credit card

महिला के क्रेडिट कार्ड से कर डाली ऑनलाइन शॉपिंग

Wed, 08 Jul 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 08 Jul 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
fraud: a man shopping with woman credit card

केंद्रीय विहार में रहने वाली एक महिला को अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी देना महंगा पड़ गया। अज्ञात शख्स ने महिला से क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर उससे साढ़े पांच हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। क्रेडिट कार्ड का बिल आने पर महिला को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने पुलिस में शिकायत दे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-56 केंद्रीय विहार निवासी महिला चरणजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले महीने उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबरों से कॉल आया। युवक ने खुद को क्रेडिट कार्ड संबंधित विभाग का कर्मचारी बताया। युवक ने बताया कि उसका क्रेडिट कार्ड की अवधि एक्सपायर हो रही है ऐसे में वह इसकी डिटेल दे ताकि इसके आधार पर दूसरा कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


युवक की बात पर विश्वास करते हुए महिला ने युवक को अपने क्रेडिट कार्ड की सारी डिटेल दे दी। महिला के मुताबिक कुछ समय बाद जब उसका क्रेडिट कार्ड का बिल आया तो वह चौंक गई उसके कार्ड से साढ़े पांच हजार की ऑनलाइन शॉपिंग की गई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह तुरंत बैंक में गई और पूरी डिटेल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखाधड़ी का अंदेशा देखते हुए महिला ने पुलिस को शिकायत दे दी। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस उक्त मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालने में जुट गई है। मामले की जांच कर रहे सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि उन मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed