Air India: टायर फटने की आशंका के बाद दिल्ली वापस लौटा एअर इंडिया का विमान; पेरिस जा रहा था
उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही फ्लाइट को वापस ले लिया और फिर आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली से पेरिस जा रहा एयर इंडिया का विमान बीच रास्ते ही वापस लौट आया और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मिली जानकारी के मुताबिक पायलट को फ्लाइट के टायर को लेकर कुछ आशंका थी जिसके बाद उसने उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही फ्लाइट को वापस ले लिया और फिर आनन-फानन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 28 जुलाई 2023 को दिल्ली-पेरिस उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI143 उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौट आई, दिल्ली एटीसी ने फ्लाइट क्रू को प्रस्थान के बाद रनवे पर संदिग्ध टायर का मलबा देखे जाने की सूचना दी थी। फ्लाइट सुरक्षित रूप से वापस आ गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की योजना बनाई जा रही है।
Air India Flight AI143 operating from Delhi to Paris air-returned today, 28th July shortly after take-off, following the Delhi ATC’s information to the flight crew about suspected tyre debris seen on the runway after departure. More details awaited. pic.twitter.com/2NDcaNtDgo
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 28, 2023
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए। इसके तहत फायर ब्रिगेड से लेकर अन्य सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। इसके बाद एयर इंडिया के फ्लाइट की सेफ इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और विमान में सवार सभी 220 यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि एयर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ी थी लेकिन कुछ देर बाद ही पायलट को लगा कि विमान का टायर फट सकता है। इसी वजह से पायलट ने आईजीआई प्रशासन को सूचना दी और आधे घंटे के अंदर ही फ्लाइट वापस आ गई और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई।