फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fir lodge against AVP Buildtech director

एवीपी बिल्डटेक के निदेशक समेत पांच पर केस दर्ज, यूपी में बीजेपी विधायक है एक निदेशक

Sat, 05 Jan 2019 04:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
fir lodge against AVP Buildtech director
FIR - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ग्रेटर नोएडा के एवीपी बिल्डटेक के निदेशक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर पैसे लेकर फ्लैट न देने का आरोप है। आरोपियों में शामिल एवीपी बिल्डटेक का एक निदेशक विनोद कुमार कटियार कानपुर-देहात से विधायक है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में अधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर निवासी अंजाना सिंह नाम की महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया कि एवीपी बिल्डटेक का रजिस्टर्ड ऑफिस नई दिल्ली में ओखला मंडी के पास है। कंपनी ने नोएडा के सेक्टर-77 में बहुमंजिला अपार्टमेंट तैयार कर बेचने की योजना बनाई थी। इसके लिए जमीन भी खरीदी गई थी और प्रोजेक्ट के बारे में विज्ञापन दिए थे। खरीदारों ने 10 फीसदी बयाना राशि देकर फ्लैट बुक कराए थे, जो कि उन्हें मार्च, 2014 तक दिए जाने थे। कीमत 25 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये से ज्यादा थी, लेकिन फ्लैट नहीं दिए गए। 
विज्ञापन


बिल्डरों ने निवेशकों से फ्लैट की करीब 95 फीसदी राशि वसूल कर ली थी जबकि प्रोजेक्ट का 50 फीसदी निर्माण भी नहीं किया गया और खरीदारों से लिए पैसों को अन्य जगहों पर इस्तेमाल कर लिया। यूपी के इटावा व अन्य जगहों पर संपत्ति भी खरीदी गई। चार वर्ष से ज्यादा समय बीतने के बावजूद लोगों को फ्लैट नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed