फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fight outside Kumar Vishwas house

Noida: कुमार विश्वास के घर के बाहर मारपीट, कवि के सुरक्षाकर्मियों पर भी मारपीट का आरोप

Thu, 27 Mar 2025 10:01 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Mar 2025 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास अधिक संख्या में लोग रुक गए। इसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद सादा कपड़ों में डॉ. कुमार विश्वास के दो सुरक्षा कर्मी भी वहां पहुंचे और उस व्यक्ति को वहां से चले जाने को कहा। सुरक्षा कर्मियों के आम नागरिक होने का संदेह होने पर सुंदर ने विरोध किया और अभद्रता की।

विज्ञापन
Fight outside Kumar Vishwas house
कुमार विश्वास के घर के बाहर मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्रसिद्ध कवि और पूर्व राजनेता कुमार विश्वास के नोएडा स्थित घर के बाहर बुधवार रात मारपीट हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की ओर से आरोप है कि कार चालक और कुमार विश्वास की घर की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों ने भी उनके साथ मारपीट की है। थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे हरियाणा नंबर की कार शशि चौक से सेक्टर-37 की ओर जा रही थी। उसी दिशा में सेक्टर-31 से हरियाणा नंबर की एक अन्य कार आ रही थी। दोनों कार आपस में टकरा गईं। एक कार अधिक क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी कार का चालक कार लेकर भाग निकला। जिसे दूसरी कार के चालक ने पीछा करके सेक्टर-31 चौराहे पर रोक लिया। यहां दोनों कार चालक आपस में कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। तभी वहां से स्कूटी लेकर गुजर रहा सुंदर भी रुक गया और दोनों पक्षों से बातचीत करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास अधिक संख्या में लोग रुक गए। इसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद सादा कपड़ों में डॉ. कुमार विश्वास के दो सुरक्षा कर्मी भी वहां पहुंचे और उस व्यक्ति को वहां से चले जाने को कहा। सुरक्षा कर्मियों के आम नागरिक होने का संदेह होने पर सुंदर ने विरोध किया और अभद्रता की। मामला इतना बढ़ गया कि सुरक्षा कर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 352 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो 
बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर 38 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक हेलमेट पहने हुए है। उसे दो-तीन लोग लात-घूंसे और थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा मोबाइल से बनाया गया। वीडियो बनाने वाले और साझा करने वालों ने दावा किया कि घटना बुधवार रात सेक्टर-30 स्थित कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के घर के बाहर की है। हेलमेट पहने हुए युवक स्कूटी चालक है और उसे पीटने वाले लोगों में डॉक्टर कुमार विश्वास के घर पर सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी हैं। पिटाई होने के बाद स्कूटी चालक अपने घर पहुंच गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

शुरुआती जांच में मामला थाना सेक्टर-39 और थाना सेक्टर-20 की सीमा विवाद में उलझा रहा। उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार ने जांच की। पीड़ित द्वारा पुलिस में शिकायत नहीं की गई। घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से स्कूटी का नंबर मिला और पुलिस पीड़ित तक पहुंची। पीड़ित की पहचान गांव निठारी निवासी श्याम सुंदर के रूप में हुई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- पत्नी की न सुन मारी गोली: पति से अलग रह रही थी बीवी... साथ चलने से मना किया तो की फायरिंग; आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed