फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband arrested for shooting wife in Greater Noida after she refused to live with him

पत्नी की न सुन मारी गोली: पति से अलग रह रही थी बीवी... साथ चलने से मना किया तो की फायरिंग; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 05:50 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Mar 2025 05:50 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी हेतराम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ऑटो चलाता है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
Husband arrested for shooting wife in Greater Noida after she refused to live with him
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बिसरख कोतवाली पुलिस ने साथ रहने से मना करने पर पत्नी को गोली मारने के आरोपी पति को हिंडन नदी पुल के नीचे चार मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बडागांव कांसगज के हेतराम के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में तिगरी गांव में रह रहा था। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन

मूलरूप से कासगंज के थाना ढोलना बडागांव निवासी पिंकी (36) पिछले दो महीने से अपने पुत्र के साथ हैबतपुर में किराये के मकान में रह रही है। यहां उसका भाई राहुल भी रहता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे जब वह अपने भाई से मिलने जा रही थी। तभी उसका पति हेतराम वहां पहुंचा। उसने पत्नी से अपने साथ चलने का आग्रह किया, लेकिन पिंकी ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर हेतराम ने तमंचे से उस पर फायरिंग कर दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन की मदद से घायल महिला को पहले बिसरख सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से महिला को बाद में उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की हालत स्थिर है। गोली महिला के हाथ में लगी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन

वहीं एसीपी सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह का कहना है कि जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते महिला अलग रह रही थी। आरोपी अपनी पत्नी को जबरन साथ ले जाना चाहता था और इनकार करने पर उसने गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी हेतराम को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ऑटो चलाता है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।

संबंधित वीडियो-



पढ़ें- औरैया की कातिल दुल्हन: पति दिलीप ने संजोए थे ख्वाब, खाटू श्याम के दर्शन के बाद हनीमून पर जाने की थी प्लानिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed