फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   experience of detainees inside Delhi Police detention buses featuring iron bars and small cells

दिल्ली पुलिस की डिटेंशन बसें या चलती-फिरती जेल?: लोहे की सलाखें, छोटे-छोटे सेल; हिरासत में लिए लोगों का अनुभव

Sun, 11 Oct 2026 08:06 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 11 Oct 2026 08:06 PM IST
सार

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में रखने के लिए पुलिस ने डिटेंशन बसों का हुलिया बदल दिया है। अब डिटेंशन बसें सामान्य न होकर किसी जेल में अपडेट हो गई हैं। इन बसों के अंदर लोहे की मोटी सलाखें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
experience of detainees inside Delhi Police detention buses featuring iron bars and small cells
डिटेंशन बसें - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

पुलिस ने इस बार प्रदर्शनकारियों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली डिटेंशन बसों का हुलिया पूरी तरह बदल दिया है। पुलिस ने पिछले बार के प्रदर्शनों से सीख लेते हुए यह बदलाव किया है। इन खास तरह की बसों को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये साधारण बसें नहीं, बल्कि चलती-फिरती जेल जैसी लगती हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

अब डिटेंशन बसें सामान्य न होकर किसी जेल में अपडेट हो गई हैं। इन बसों के अंदर लोहे की मोटी सलाखें लगाई गई हैं। साथ ही, पूरी बस में जाली भी लगी हुई है। बसों की खिड़कियों पर भी जाली मौजूद है। अंदर छोटे-छोटे पिंजरे जैसे कम्पार्टमेंट बनाए गए हैं। पुलिस एक छोटे से हिस्से में 6 से 8 महिलाओं को रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिटेन हुए प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बसों के अंदर जगह बहुत कम थी। इस कारण लोग मुश्किल से बैठ पा रहे थे। रविवार को डिटेन हुए प्रदर्शनकारियों ने बसों के अंदर हुए बदलाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बस के अंदर चार छोटे-छोटे सेल बनाए हुए थे। इन सेल में कुंडी भी लगी हुई थी। ड्राइवर सीट के ठीक पीछे एक शीशा लगा हुआ था। 
विज्ञापन

पूरी बस जालीदार बनाई गई थी। प्रदर्शनकारियों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि बसों में क्षमता से ज्यादा लोग थे। अधिक भीड़ होने के कारण उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई। जगह की कमी के कारण वे ठीक से बैठ भी नहीं पा रहे थे। यह अनुभव उनके लिए काफी असहज रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed