फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fortuner runs over elderly couple sleeping on pavement after failing to find a room; wife dies.

Delhi NCR News: कमरा नहीं मिलने से फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को फॉर्च्यूनर ने रौंदा, पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
आइरिया मॉल के पास सुबह करीब पौने छह बजे हुआ हादसा, हादसे के बाद हाइड्रा मशीन से भी टकराई फॉर्च्यूनर, घायल बुजुर्ग का चल रहा इलाज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। किराये का कमरा नहीं मिलने पर आइरिया मॉल के सामने फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को रविवार सुबह तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने कुचल दिया। हादसे में 80 वर्षीय चिन्जी की मौत हो गई, जबकि उनके पति नत्थू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिन्जी के बेटे कैलाश की शिकायत पर बादशाहपुर थाने में फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के परापातर गांव निवासी कैलाश आठ अक्तूबर को काम की तलाश में अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम आए थे। परिवार किराये का कमरा तलाश रहा था, लेकिन व्यवस्था नहीं होने के कारण तीनों आइरिया मॉल के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे। वे पास के इस्कॉन मंदिर में भोजन करते थे। रविवार सुबह करीब 5:45 बजे कैलाश लघुशंका के लिए गया था। इसी दौरान अनियंत्रित फॉर्च्यूनर ने फुटपाथ पर सो रहे उसके माता-पिता को कुचल दिया। इसके बाद फॉर्च्यूनर पास में खड़ी हाइड्रा मशीन से टकरा गई।
विज्ञापन

चालक और युवती मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर में युवक और युवती सवार थे। दोनों को हल्की चोटें आईं और हादसे के बाद वे मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल दंपती को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। बाद में कैलाश अपने माता-पिता को बसई रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग चिन्जी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को हाइड्रा की मदद से सड़क से हटवाकर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बादशाहपुर थाने में फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन नंबर से चालक की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। चालक ने शराब का सेवन किया था या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed