फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fear of corona Doctors will not put thumb in machine for attendance 

कोरोना का डर: हाजिरी के लिए मशीन में डॉक्टर नहीं लगाएंगे अंगूठा

Sun, 16 Feb 2020 03:42 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 16 Feb 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Fear of corona Doctors will not put thumb in machine for attendance 
coronavirus - फोटो : ANI
कोरोना वायरस के खौफ के चलते दिल्ली के एक बड़े सरकारी अस्पताल में डॉक्टर बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर हाजिरी नहीं देंगे। यहां काम करने वाले चिकित्सक अगले कुछ दिनों तक रजिस्टर पर साइन करने के बाद ड्यूटी पर जाएंगे। दिल्ली सरकार के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल प्रबंधन ने लिखित आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार कोरोना वायरस के चलते डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टॉफ खौफ में हैं। इस वजह से डॉक्टर हाजिरी के लिए अपने अंगूठे को मशीन पर लगाने से कतरा रहे हैं। इनका मानना है कि वायरस हाथों से होता हुआ मुंह और नाक के संपर्क में आने के बाद व्यक्ति को बीमार बनाता है। इसलिए वे अंगूठा मशीन में नहीं लगाएंगे। 
विज्ञापन


पुठ खुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. राजीव सागर ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कुछ डाक्टरों ने शिकायत की कि अस्पताल में आने वाले स्टाफ से इंफेक्शन होने का खतरा है। सभी स्टाफ एक मशीन पर अटेेंडेंस लगाते हैं, ऐसे में यदि किसी में कोरोना के लक्षण हुए तो  दूसरों में भी यह वायरस फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए बायोमैट्रिक अटेंडेंस को रोका जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर अगले कुछ दिनों तक चिकित्सक सहित अन्य स्टाफ मैन्युअल अटेंडेंस लगा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी डाक्टर समय पर आए इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।

हालांकि अभी तक दिल्ली में एक भी कोरोना वायरस का पॉजीटिव केस अब तक नहीं मिला है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के ही अनुसार 13 फरवरी तक 5,700 से अधिक यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा सूचित किए जाने के बाद संपर्क किया था। अधिकारियों ने कहा कि 17 लोग चीन से दिल्ली और अन्य कोरोनो वायरस प्रभावित देशों से बड़ी संख्या में आए थे। उनमें जनवरी के मध्य में हवाई अड्डे पर शुरू हुई सक्रीनिंग की प्रक्रिया में संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए। 

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्रह रोगियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया था। इसके अलावा 4,707 यात्रियों को संभावित लक्षणों वाला पाए जाने के बाद उन्हें होम आइसोलशन की सलाह दी गई। इसके अलावा 817 यात्री ऐसे हैं, जिनकी अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। जबकि 68 यात्रियों की सर्विलांस अभी लंबित है।दिल्ली सरकार ने पहले ही मुख्यालय में एक केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और ऐसे केंद्र 11 जिलों में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed